फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man Killed in Mohali On Lohri

Mohali: लोहड़ी पर घर के सामने तेज आवाज में गाना बजा रहे थे, रोकने पर पांच लोगों ने व्यक्ति को पीटकर मार डाला

Wed, 15 Jan 2025 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 09:43 AM IST
सार

मरने वाले बलजीत पुरी ने गांव के सरपंच गुरमुख को आरोपी नरिंदर की शिकायत की थी। इस पर सरपंच ने भी नरिंदर को बुलाकर तेज आवाज में गाना बजाने से रोका था लेकिन नरिंदर ने गाने बजाने बंद नहीं किए।  

विज्ञापन
Man Killed in Mohali On Lohri
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

मोहाली के गांव शामपुर में लोहड़ी की रात 11 बजे घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर पांच युवकों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 45 साल के बलजीत पुरी के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई रामपाल पुरी के बयान पर आरोपी नरिंदर उर्फ निंदर, इंद्रप्रीत सिंह, सचिन, प्रज्ज्वल उर्फ पजू, जसविंदर पुरी उर्फ घाटी सभी निवासी गांव शामपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी नरिंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में सबसे पहले बलजीत पुरी ने गांव के सरपंच गुरमुख को आरोपी नरिंदर की शिकायत की थी। इस पर सरपंच ने भी नरिंदर को बुलाकर तेज आवाज में गाना बजाने से रोका था लेकिन नरिंदर ने गाने बजाने बंद नहीं किए। इसी बीच ट्रैक्टर की बैटरी खत्म हो गई तो गाने बजने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नरिंदर ने फोन कर अपने साथियों से एक दूसरा ट्रैक्टर मंगवा लिया और फिर ऊंची आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। बलजीत ने फिर आपत्ति जताई और गांव के सरपंच को मौके पर बुलाया। गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे लेकिन नरिंदर ने फिर उनकी बातों को अनसुना कर दिया। इस दौरान नरिंदर के साथ इंद्रप्रीत सिंह, सचिन, प्रज्ज्वल, जसविंदर पुरी उर्फ घाटी ने बलजीत के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।


हमलावरों ने बलजीत के सीने पर कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मारपीट के बाद हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन बलजीत को जीएमसीएच, सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले गए, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed