फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   Lost, 16 thousand, froud, 50 thousand, mohali

50 हजार के चक्कर में गंवाए 16 हजार

Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो, अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lost, 16 thousand, froud, 50 thousand, mohali
वारदात
बैंक में शनिवार को पैसे जमा कराने आया एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। मजदूर 16 हजार रुपये और मोबाइल फोन गवां बैठा। ठगों ने बदले में उसके पैसों के बदले 50 हजार रुपये की गड्डी दी। जिसे खोलने पर केवल आगे पीछे ही 500 रुपये के दो नोट थे।
विज्ञापन


जबकि बाकी नोटों के आकार में खाली कागजों की कटिंग ही मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कमलेश कुमार वासी सीतामड़ी, बिहार जो हैबतपुर स्थित सम्राट प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि वह अपने चाचा के खाते में 17 हजार रुपये जमा कराने सुबह साढ़े दस बजे बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय ब्रांच पहुंचा था।
विज्ञापन


बैंक में वाउचर भरने से पहले वह पेन मांगने बाहर निकला। बैंक में पहले ही दो युवक उसके पीछे खड़े थे। जो साथ ही बाहर निकल आए। उन युवकों ने कमलेश से मोबाइल और खुल्ले पैसे की मांग की। मोबाइल यह कहते हुए ले लिया कि वह काल करने के बाद रिचार्ज करके उसे लौटा देंगे। बदले में उसे गारंटी के तौर पर 50 हजार रुपये देने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रुमाल में लपेटी 500 के नोट वाली गड्डी भी दिखाई। कमलेश ने तसल्ली प्रकट करते हुए गड्डी के बदले 17 हजार रुपये उसे दे दिए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब युवक मोबाइल के साथ नहीं लौटे तो उसने गड्डी खोली। लेकिन उसमें केवल ऊपर नीचे ही 500 के दो नोट निकले।


जबकि नीचे नोटों के आकार की कागजी रद्दी ही थी। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। एचएचओ तरलोचन सिंह के अनुसार मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। क्याेंकि पैसे कमलेश के न होकर उसके चचा के थे। फिर भी बैंक से सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed