फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   International shooter Naman Veer Singh Brar Committed Suicide in Mohali

मोहाली: अंतरराष्ट्रीय शूटर नमन वीर बराड़ ने की आत्महत्या, अलसुबह खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 13 Sep 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

नमन वीर बराड़ पहले पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र थे। 2015 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में अंकुर मित्तल और असगर हुसैन खान के साथ कांस्य पदक जीता था। शूटिंग से जुड़े लोगों ने बराड़ की मौत को निशानेबाजी जगत के लिए एक क्षति बताया।

विज्ञापन
International shooter Naman Veer Singh Brar Committed Suicide in Mohali
शूटर नमन वीर सिंह बराड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज नमनवीर सिंह बराड़ (29) ने सोमवार सुबह पौने चार बजे लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पता चला है कि वह कुछ दिनों से परेशान थे। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुटी है।

विज्ञापन

 
मूलरूप से फरीदकोट निवासी अरविंदर सिंह बराड़ व्यापारी हैं। वह हमेशा नमनवीर को निशानेबाजी के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। बेटे को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसलिए वह 2009 में फरीदकोट से मोहाली सेक्टर-71 में रहने आ गए थे। यहां नमनवीर ने निशानेबाजी का अभ्यास कर अपने आपको निखारना शुरू कर दिया। 2020 में ही उनकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घरवालों ने अचानक गोली की आवाज सुनी। भागे भागे नमनवीर के कमरे में गए तो देखा वह खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनके सिर के आरपार हो गई थी। पास में ही उनकी लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी थी। परिजन बिना देरी किए नमनवीर को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी हरविंदर विर्क और मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। मामले में न तो पुलिस ने खास जानकारी दी, न परिवार वालों ने। घटना के बाद से परिवार पूरी तरह टूटा हुआ है। वह स्तब्ध है कि नमनवीर ने यह कदम क्यों उठाया। परिवार को सांत्वना देने काफी संख्या में लोग पहुंचे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। नमनवीर की पत्नी भी गर्भवती बताई जा रही हैं। उनकी बहन भी निशानेबाज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमृतसर: जलियांवाला बाग के नवीनीकरण में क्या वाकई बर्बाद हुआ इतिहास, कई लोगों ने दी चौंकाने वाली जानकारी 

रात एक बजे पार्टी से आया था नमनवीर
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, नमनवीर रविवार रात किसी पार्टी में गया था। देर रात करीब एक बजे घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे। 


कॉलेज के दिनों में जीत लिए थे अंतरराष्ट्रीय पदक
नमनवीर सिंह बराड़ पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र भी रहे। साल 2015 में साउथ कोरिया में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में डबल ट्रैप टीम में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उसी साल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज शूटिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य हासिल किया था। इसके बाद पोलैंड में हुई वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता। नमनवीर ने स्नातक डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से की थी। इसके बाद लॉ के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था।

यह भी पढ़ें - बेजुबानों का दर्द: चंडीगढ़ में पेड़ों में कील ठोककर लगाए जा रहे साइन बोर्ड, हरियाली को बढ़ा खतरा

इस साल चौथे स्थान पर रहे थे
नमनवीर इसी साल मार्च में दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप के न्यूनतम योग्यता स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे। इसके लिए उन्होंने मोती बाग पटियाला स्थित शूटिंग रेंज में अभ्यास किया था। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के शूटिंग कोच अमनेंद्र मान ने नमनवीर की मौत को शूटिंग जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि नमनवीर की मौत के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। वह एक बेहतरीन निशानेबाज थे। उनकी प्रतिभा को मैं अच्छी तरह से जानता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed