फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gender testing, Kharar, Private Hospital seal in kharar, four arrested in mohali

लिंग परीक्षण करने वाला अस्पताल सील, चार गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली/खरड़
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली/खरड़ Updated Sat, 27 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gender testing, Kharar, Private Hospital seal in kharar, four arrested in mohali
डेमो पिक
खरड़ के नामी प्राइवेट अस्पताल में लिंग परीक्षण करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें अस्पताल की मालकिन भी शामिल है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया है। साथ ही मशीन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सरबजीत कौर (55), सिकंदर सिंह (55) बठिंडा, बलविंदर सिंह (29) सिरसा, गुरमीत कौर (27) मोगा और मीत शामिल है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, पीएनडीटी एक्ट की धारा समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेहत विभाग की टीम ने शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ खरड़ स्थित एसके मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में सुबह करीब सात बजे दबिश दी। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने आरोपियों को लिंग परीक्षण करते हुए काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खरड़ के एसएमओ मनराज सिंह की शिकायत पर थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि खरड़ सेहत विभाग के साथ सिरसा हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम थी। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है।

सुबह पांच बजे से करते थे अल्ट्रासाउंड
शुरूआती जांच में पता चला है कि इस मामले में मुख्य दलाल मीत अपने साथियों बलविंदर सिंह और सिकंदर सिंह की मदद से लोगों को लाते थे। अस्पताल में जांच की कार्रवाई सुबह में की जाती थी। सुबह पांच से छह बजे तक अल्ट्रासाउंड कर लिंग परीक्षण किया जाता था।


रेडियोलॉजिस्ट की भूमिका संदेह के घेरे में
इस मामले में पुलिस रेडियोलॉजिस्ट की भूमिका की भी जांच कर रही है। रेडियोलॉजिस्ट अंबाला से अस्पताल में आता था। वह सुबह नौ से दो बजे तक काम करता था। वहीं, पीएनडीटी एक्ट के मुताबिक उसकी जिम्मेदारी बनती है कि मशीन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। वहीं, पता चला है कि रेडियोलॉजिस्ट यहां के अलावा अंबाला के दो सेंटरों में भी काम करता है। वहां पर भी पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

हरियाणा सेहत विभाग को मिली थी शिकायत
सिरसा सेहत विभाग को शिकायत मिली थी कि हरियाणा की महिलाओं का पंजाब में गैर कानूनी तरीके से लिंग परीक्षण किया जा रहा है। सूचना पर विभाग ने प्रलोभन देकर एक आरोपी देकर संपर्क किया। आरोपियों ने सिरसा से उक्त पेेशेंट को पिक किया। जबकि एक पेशेंट को उन्होंने फरीदकोट से उठाया। आरोपी गुरमीत कौर की रिश्तेदार थी। 


बीएससी तक पढ़ी है मालकिन
पुलिस ने सरबजीत सिंह को बीस हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने बीएससी तक की पढ़ाई की है। वह ऑपरेटर की गैर मौजूदगी में यह काम करती थी। जबकि फरीदकोट की महिला से 10 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड करवा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed