फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud lady, case filed against fraud lady, crime, fraud, police, mohali, zirakpur

विदेश भेजने नाम पर लोगों को ठगती थी, आधा दर्जन केस दर्ज

Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
fraud lady, case filed against fraud lady, crime, fraud, police, mohali, zirakpur
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विदेश भेजने का झांसा देकर दर्जनों लोगों के साथ ठगी मारने वाली नीना शर्मा उर्फ मलकीत कौर पूनिया खिलाफ पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। पुलिस अब तक नीना शर्मा खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज कर चुकी है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह वालिया निवासी सेक्टर-55/ए चंडीगढ़ ने बताया कि उसने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गोल्डन स्क्वेयर में ट्रस्ट अस नामक कंपनी के प्रबंधकों को विदेश भेजने के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। मुलाजिमों ने न तो उसके पैसे वापस किए और न ही उसे विदेश भेजा। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलाजिमों ने उससे असली दस्तावेज ले लिए जो वापस नहीं किए। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद ट्रस्ट अस कंपनी के प्रबंधक मलकीत कौर पूनिया उर्फ नीना शर्मा, बाली, सुखजीत सिंह, राजन भारद्वाज, दीपाक्षी शर्मा, राजीव सिंह, दलजीत कौर, कृपा कौर, गुरविंदर सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तिरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी मलकीत कौर पूनिया, बाली और राजन भारद्वाज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed