फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud by akali leader, mohali fraud, parsal fraud, kharar, mohali

घर बैठे 50 हजार महीना कमाने का झांसा दे अकाली नेता को ठगा

Sun, 13 Mar 2016 08:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 13 Mar 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
fraud by akali leader, mohali fraud, parsal fraud, kharar, mohali
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
शहर के अकाली नेता को घर बैठे 20 से 50 हजार रुपये महीने कमाने का सपना देखना महंगा पड़ गया। कंपनी के विज्ञापन के झांसे में आकर उसने भुगतान कर दिया, लेकिन जब कंपनी ने उसे पार्सल भेजा तो उसमें सिम व चेक की जगह मिट्टी निकली। अकाली नेता ने इस संबंध में थाना खरड़ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अकाली दल के सर्किल प्रधान दविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक अखबार में इश्तिहार पढ़ा था कि घर बैठे 20 से 50 हजार रुपये कमाएं। वह कंपनी के विज्ञापन को देखकर प्रभावित हो गए। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के दिए नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राजीव कुमार बताया। उसने स्कीम के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि आपके घर एक पार्सल भेजा जाएगा, जिसमें 10 हजार रुपये व एक सिम कार्ड होगा। 10 हजार से आपको फोन खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उक्त फोन से कंपनी की प्रमोशन के लिए रोजाना 150 मैसेज करने होंगे। इससे घर बैठे ही वह 20 से 50 हजार रुपये महीना कमा सकेंगे। उनकी बातों में आकर दविंदर इस काम में रुचि दिखाई। इसके बाद अगले ही दिन एक व्यक्ति पार्सल लेकर उनके घर पहुंचा। दविंदर ने पार्सल लेकर उस व्यक्ति को 2100 रुपये दे दिए। जब उन्होंने पार्सल खोला तो डिब्बे से मिट्टी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed