{"_id":"627cb98b21274c3d7e161430","slug":"firing-in-air-reported-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: रिहायशी एरिया में सुबह पांच बजे गूंजी गोलियों की आवाज, युवक बोले-हमने तो पटाखे चलाए, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली: रिहायशी एरिया में सुबह पांच बजे गूंजी गोलियों की आवाज, युवक बोले-हमने तो पटाखे चलाए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 12 May 2022 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 01:11 PM IST
सार
एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर 82 की एक नामी रिहायशी सोसाइटी में सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। लोगों ने इस बारे में सिक्योरिटी गार्ड से पूछा तो गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
इसी सोसाइटी में हुई हवाई फायरिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत पर हुए हमले का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि गुरुवार सुबह एक बार फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। हालांकि हवाई फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर 82 की एक नामी रिहायशी सोसाइटी में सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। लोगों ने इस बारे में सिक्योरिटी गार्ड से पूछा तो गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा। जब वहां रहने वाले लोगों से बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी चल रही थी हम ने पटाखे चलाए हैं।
विज्ञापन
हालांकि सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना था कि हवाई फायर किए गए हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान दो लोगों को काबू किया गया है। पुलिस का कहना कि हवाई फायर हुए हैं। आरोपियों के पास से लाइसेंसी पिस्तौल मिली है। पुलिस द्वारा मामले की अभी तक जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस तरह ही अंबाला में भी फायरिंग की थी।
विज्ञापन