फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crime, Thief, Toyota showroom in mohali

टोयोटा शोरूम में चोरी की कोशिश नाकाम

Sat, 27 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Sat, 27 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
  Crime, Thief, Toyota showroom in mohali
crime demo - फोटो : MID DAY
फेज-6 स्थित ग्लोबल टोयोटा शोरूम को वीरवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर पहली मंजिल स्थित सेफ से लाखों रुपये की नगदी चुराना चाहते थे, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। थाना फेज-1 की पुलिस ने कंपनी के अधिकारी अश्वनी चुघ की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मंच गया। डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला की शीशा तोड़कर कुछ लोग अंदर घुसे थे। साथ ही वहां पर पहली मंजिल में रखे सेफ को तोड़ने की कोशिश की, जिसमें कामयाब नहीं हुए। 
विज्ञापन


वहीं सूत्रों से पता चला है कि फोरेंसिक टीम ने जो बूट का सैंपल मौके से लिया है। उक्त जूते कंपनी के मुलाजिम ही पहनते हैं। इसके अलावा पुलिस को मौके से मिले कई अहम सबूत भी इस दिशा की ओर संकेत कर रहे हैं कि किसी भेदी ने ही चोरी की कोशिश की है। वहीं, जांच में पता चला है कि लुटेरे नकाबपोश थे। जब वह अंदर घुसे थे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे पर टेप लगा दी थी। वहीं, सूत्रों की माने तो शोरूम में किसी बाहरी के घुसने की संभावना कम है, क्योंकि वहां पर सुरक्षा घेरा काफी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed