फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bet market, zirakpur bet market, lottery

जीरकपुर में सरकारी लाटरी की आड़ में चल रहा सट्टा बाजार

Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
bet market, zirakpur bet market, lottery
क्राइम - फोटो : demo pic
पुलिस ने एक व्यक्ति को रविवार देर रात सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिशनू निवासी उत्तर प्रदेश हालवासी मकान नंबर-336 मौली जागरां के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने 1700 रुपये की नगदी और सट्टा लगाने वाली पर्चियां को बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कालका चौक पर से काबू किया है। वहीं, गिरोह के मारस्टरमाइंड को पकड़ने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन करेगी। वहीं, लोगों का कहना है कि जीरकपुर स्थित सरकारी लाटरी बाजार में अलग-अलग राज्यों से लोग यहां सट्टा खेलने के लिए आते हैं। हालांकि, लोगों ने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो गिरोह के सदस्य नेटवर्क बनाकर अपने कारोबार को चलाते हैं। अपना नाम बदलकर रखते हैं, ताकि पुलिस इनके पुराने रिकार्ड को ट्रेस न कर पाए। चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब एवं से लोग सट्टा खेलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed