फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : वृद्धा को किसी जानकार की बातों में उलझाकर हाथों में पहनी सोने की चूडिय़ां उतारकर आरोपी फरार..

जीरकपुर : वृद्धा को किसी जानकार की बातों में उलझाकर हाथों में पहनी सोने की चूडिय़ां उतारकर आरोपी फरार..

Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : वृद्धा को किसी जानकार की बातों में उलझाकर हाथों में पहनी सोने की चूडिय़ां उतारकर आरोपी फरार..
- सफेद रंग की कार में सवार आरोपी अंबाला की ओर हुए फरार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर कार सवार 2 महिलाओं के गिरोह ने एक वृद्धा को धोखे से बातों में उलझाकर हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां उतार लीं। वहीं, बाद में महिला को कार से उतारकर मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर, मामले की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
सुदेश रानी निवासी फ्लैट नंबर-503/ए, एस्कॉन एरिना (जीरकपुर) ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बेस्ट प्राइज के पास एसबीआई बैंक में किसी काम से गई थी। यहां पर काम निपटाने के बाद आटो की मदद से सिंघपुरा चौक पहुंच गई और इसके बाद सोसायटी को जाने के लिए पैदल चलने लगी तो पीछे से एक महिला ने आवाज दी कि आपको अंकल बुला रहे हैं। आवाज को सुनकर वह रुक गई। वहीं, बाद में उक्त महिला ने वृद्ध महिला को बातों में ऐसा लगाया कि जिस तरह आरोपी महिला कहती गई, पीड़ित महिला वैसा करती गई। बातों ही बातों में आरोपी महिलाओं ने उसको एक सफेद रंग की एक कार में बैठाया, जिसमें एक अन्य महिला और चालक सीट पर व्यक्ति मौजूद था। शिकायतकर्ता ने पहले तो कार के अंदर बैठने से इंकार कर दिया, लेकिन धक्के से महिला ने पीड़िता को अंदर बिठा लिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, कार के अंदर आरोपियों ने उसके पिछली सीट में बिलकुल बीच बिठा दिया। जबकि दोनों महिलाओं खिड़की की तरफ बैठी रही। जैसे ही कार थोड़ा अंबाला की तरफ चलने लगी तो अचानक दाई ओर बैठी महिला ने उल्टी आने का बहाना बनाया और नीचे उतरने के लिए कार को रुकवा दिया। इसके बाद बातों में लगाकर उसे कार से नीचे उतारा, जिसके बाद उक्त आरोपी कार में सवार होकर अंबाला की ओर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाद में जब सोसाइटी पहुंची तो पता चला कि हाथों में पहनी 3 तोले की सोने की चूड़ियां गायब हैं। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने उसे बातों में उलझाकर हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां उतार लीं, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है। वहीं, एसआई परमजीत कौर ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed