फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बस ड्राइवर ने प्राइवेट कंपनी की महिला से की छेड़छाड़ काबू

बस ड्राइवर ने प्राइवेट कंपनी की महिला से की छेड़छाड़ काबू

Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बस ड्राइवर ने प्राइवेट कंपनी की महिला से की छेड़छाड़ काबू
प्राइवेट कंपनी की महिला मुलाजिम से बस में छेड़छाड़
विज्ञापन

लैहली स्थित प्राइवेट कंपनी की है महिला मुलाजिम
कंपनी के बस ड्राइवर और उसके साथी ने की हरकत
पुलिस ने दोनों आरोपी को दबोचा, अदालत ने जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
लैहली स्थित कंपनी में कार्यरत लड़की के साथ कंपनी की ही बस चालक द्वारा छेड़छाड़, मारपीट और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसमें चालक का एक दोस्त भी साथ था। लालड़ू पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। दोनों को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।

बस में चढ़ते ही करने लगा हरकतें
जांच अधिकारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह लालड़ू में किराए के मकान में रहती है। लैहली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह 11 जनवरी को ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब चार बजे जैसे ही कंपनी की बस में घर जाने के लिए बैठी तो बस चालक कर्णवीर (35) वर्ष पुत्र तेजपाल निवासी मगरा निकि शराब के नशे में था। उसे देख कर आपत्तिजनक टिप्पणी और फबतियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद वह बस से नीचे उतर गई।
विज्ञापन


आरोपी ने रास्ते में छेड़छाड़ की, लोगों ने पीटा
उसने सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी। सुपरवाइजर ने उसे घर जाने के लिए कंपनी के एक वर्कर के साथ भेज दिया। कुछ देर बाद जब पीड़िता कंपनी के वर्कर के साथ लालड़ू आईटीआई चौक पर पहुंची तो बस चालक कर्णबीर अपने अन्य एक साथी नरेश (29) के साथ वहां पहले से मौजूद था। उसने लड़की का रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ और हाथापाई करने लगे। पास में खड़े ट्रैफिक पुलिस ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस कर्मी से उलझ गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि की
इसके बाद पीड़िता ने लालड़ू पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों कर्मबीर और नरेश को काबू कर सरकारी
अस्पताल डेराबस्सी में मेडिकल करवाया। वहां जांच में दोनों की शराब पीने की पुष्टी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर
छेड़छाड़ के मामले में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कर्णबीर शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed