{"_id":"5a56735b4f1c1b1f198b468a","slug":"61515615067-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक सिटी के मालिक पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉक सिटी के मालिक पर एक और केस दर्ज
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काई रॉक सिटी के मालिक पर एक और केस दर्ज
मोहाली। स्काई रॉक सिटी प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस ने प्लॉट के नाम पर ठगी का एक और केस दर्ज किया है। संस्था के मालिक नवजीत सिंह के खिलाफ फेज-1 थाने में नौ लाख 20 हजार की ठगी का केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-70 की रहने वाली सवीना बहल ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में सवीना ने बताया कि उसने एक प्लॉट लेना था। किसी के जरिये उसे पता चला कि स्काई रॉक सिटी में प्लॉट है। उसी के चलते उसकी मुलाकात स्काई रॉक सिटी के मालिक नवजीत से हुई उसने स्काई रॉक सिटी में एक प्लाट 1000 गज का दिखाया जिसकी कीमत प्रति वर्गगज नौ हजार रुपये बताई गई और पूरी कीमत नौ लाख 20 हजार बनी। उन्होनें पूरे पैसे दे दिए। लेकिन पैसे देने के बाद काफी समय बीत गया मगर उन्हें प्लाट नहीं दिया गया। इसकी शिकायत सवीना ने एसएसपी को दी वहां से शिकायत फेज-1 थाना में मार्क हुई जांच करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। मालूम हो कि नवजीत सिंह जेल में बंद है। जिक्रयोग है कि स्काई रॉक सिटी के मालिक पर पुलिस ने अब तक पचास से अधिक ठगी के केस दर्ज किए है। जिनमें वह जेल में चल रहा है। जबकि मामले में कई अन्य लोग सह आरोपी है। उन तक अभी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है।