फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चोरों ने मचाया आंतक, छह दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने मचाया आंतक, छह दुकानों के ताले तोड़े

Fri, 09 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मचाया आंतक, छह दुकानों के ताले तोड़े
मटौर थाने के पास कार सवार चोरों नेे छह दुकानों के तोड़े ताले
विज्ञापन

बीस मिनट में कई दुकानों से नकदी व सामान ले जाने में चोर हुए कामयाब
चोरी की वारदात कैमरे में हुई कैद, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मटौर थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर तरफ स्थित फेज-सात की बूथ मार्केट में वीरवार सुबह जैन कार सवार चोरों ने आतंक मचाया। बीस मिनट में चोर छह दुकानों से नकदी और अन्य सामान ले गए। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की गुुहार लगाई है। दुकानदारों का कहना है कि चोरी की वारदात थाने के पास हुई है। इससे आरोपियों के हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात बुधवार सुबह चार बजकर चालीस मिनट की बताई जा रही है। आरोपी कार में आए थे। इसके बाद आरोपियों ने एक-एक कर छह दुकानों को निशाना बनाया। दुकान नंबर 226 मालवा डेयरी के मालिक चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी उनकी दुकान के ताले तोड़कर ले गए थे। साथ ही आरोपी गल्ले में रखे पंद्रह सोलह सौ रुपये चोरी कर ले गए। इसी तरह बूथ नंबर 227 में चलने वाली एक मीट मास्टर दुकान के जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान के ताले तोड़े गए हैं, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसी तरह बूथ नंबर 228 मुंशी मेडिकल, बूथ नंबर 232 शिवा मेडिकल और बूथ नंबर 233 न्यू वर्ल्ड मेडिको के सिर्फ ताले तोड़े गए। इन दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि इसी लाइन में स्थित कसौली फूड के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि उनकी दुुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20-22 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चौकीदार ने घटना के बारे में फोन पर बताया
मार्केट के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें चौकीदार ने सुबह में दुकान के ताले तोड़ने की सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कसौली फूड के बाहर लगे कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है। जिससे पता चलता है कि सुबह साढ़े चार बजे ताले तोड़े गए। उन्होंने बताया कि कार कैमरे में कैद हो गई है, उस पर चंडीगढ़ का नंबर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी इस मार्केट में इस तरह की वारदात हो चुकी है। जब दुकान पर एक कार सवार आया था। एक दुकान के ताले तोड़कर सारा सामान ले गया था। इसके अलावा एक बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed