फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खूब मचाया हड़दंग, 243 वाहनों के काटे गए चालान

खूब मचाया हड़दंग, 243 वाहनों के काटे गए चालान

Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
खूब मचाया हड़दंग, 243 वाहनों के काटे गए चालान
होली पर खूब मचाया हड़दंग, 243 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

युवा ट्रैक्टरों और कारों में सवार होकर आए थे होली खेलने
पुलिस ने भी नियम तोड़ने वालों के काटे चालान, 35 वाहन जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भले ही जिले में होली को लेकर पुलिस की तरफ से कड़े प्रबंधों का दावा किया गया था, लेकिन युुवाओं ने जमकर नियमों को तोड़ा। फिर भी पुलिस की तरफ से करीब 243 वाहन चालकों के चालान किए गए। बिना दस्तावेजों व मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाने वाले करीब 35 वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद कई लोगों को तो पुलिस ने खुद आटो और गाड़ियों में बिठाकर घर भेजा।
शहर के लोगों पर वीरवार को होली का सरूर देखते ही बन रहा था। लगभग सभी रिहायशी एरिया में सुबह से युवाओं की टोलियां मौज मस्ती में जुट गईं थीं। इसके अलावा कुछ लोगों ने धार्मिक स्थानों तो कुछ ने क्लबों में जाकर होली खेली। अधिकतर युवा मार्केटों की पार्किंगों में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस टीमें भी मौजूद रहीं। कुछ लोग ट्रैक्टरों और ओपन जीपों में बैठकर वहां पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस स्टेशन मटौर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह खुद पुलिस पार्टी सहित मार्केटों का दौरा करते रहे। पुलिस मार्केट में हुल्लड़बाजी करने वाले वाहनों को पकड़कर थाने ले गई, जहां करीब 20 वाहनों को जब्त कर लिया गया और करीब 20 वाहनों के चालान भी काटे। एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि होली वाले दिन मटौर थाने में 7 बुलेट मोटरसाइकिल, दो थार जीपें, दो ट्रैक्टरों सहित कुल 20 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा ट्रिप्पल राइडिंग, बिना लाइसेंस तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 20 वाहनों के चालान काटे। पुलिस स्टेशन फेज-1 के एसएचओ सुलेख चंद ने बताया कि उनके क्षेत्र में होली वाले दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 57 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा फेज-8 व 11 और कुराली, न्यू चंडीगढ़ और जीकरपुर में भी चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


नौ लोगों के ड्रंक एंड ड्राइव के काटे चालान
जिले में पुलिस ने करीब 9 चालान ड्रंक एंड ड्राइव के काटे जबकि 91 चालान विदाउट हेलमेट, 43 ट्रिपल राइडिंग व 45 चालान लाल बत्ती के काटे गए। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहाना में इस बार रंगों से खेली गई होली
सोहाना में इस बार रंगों से होली खेली गई। पुलिस की सख्ती और लोगों के जागरूक होने के चलते इस बार इलाके में लोगों के घरों के बाहर श्मशान की राख व पशुओं की हड्डारोड़ी नहीं फेंकी गई। इससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली। इलाके के पार्षद परविंदर सोहाना ने इस बात पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed