फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ठगी : पिता-पुत्र ने 30 लाख लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस दर्ज

ठगी : पिता-पुत्र ने 30 लाख लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
ठगी : पिता-पुत्र ने 30 लाख लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस दर्ज
पिता-पुत्र ने 30 लाख लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस दर्ज
विज्ञापन

जीरकपुर। ढकोली के रहने वाले एक व्यक्ति से लाखों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पिता अमरीक सिंह और बेटा प्रभजोत सिंह निवासी सेक्टर-32 चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी करने में जुट गई है।

संजय शर्मा निवासी स्वामी एनक्लेव (ढकोली) ने बताया कि कुछ वर्ष पहले गांव मलकपुर में एक प्लाट खरीदने के लिए 55 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें पिता-पुत्र को 30 लाख बतौर बयाना रकम जमा करवाई गई। जबकि बकाया रकम प्लाट की रजिस्ट्री वाले दिन देना तय हुआ था। शिकायत के अनुसार, रजिस्ट्री वाले दिन (17 अगस्त, 2015) पिता-पुत्र उपस्थित नहीं हुए और संजय शर्मा उनका इंतजार करता रहा। आरोप है कि प्लाट की रजिस्ट्री न होने के बाद उसने अपने नियमानुसार पैसे वापस करने की मांग की तो उन्होंने फोन तक उठाना बंद कर दिया। पिता-पुत्र की हरकतों से तंग आकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस के आला अफसरों को दी, जिन्होंने अमरीक सिंह और प्रभजोत सिंह खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed