फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बड़ी खबर है --एडीसी व विधायक तक मौके पर थे। फोटो ईमेल से भेजी गई है

बड़ी खबर है --एडीसी व विधायक तक मौके पर थे। फोटो ईमेल से भेजी गई है

Sat, 15 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
बड़ी खबर है --एडीसी व विधायक तक मौके पर थे। फोटो ईमेल से भेजी गई है
अवैध माइनिंग पर हंगामा, रेत भरा टिप्पर निकला सरपंच का
विज्ञापन

- युवकों ने टिप्परों का पीछा कर रोकने में हासिल की थी सफलता
- पुलिस ने टिप्पर लिया कब्जे मेें, मौके पर साइट का दौरा कर भरे गए सैंपल
-एडीसी, विधायक समेत कई हस्तियां पहुंची घटना स्थल पर
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
कंडी क्षेत्र में चल रही अवैध माइनिंग को लेकर रोष में आए गांव खिजराबाद के कुछ युवकों ने टिप्परों को घेर लिया। गांव के सरपंच का टिप्पर होने कारण शनिवार को गांव में पूरे दिन तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए माजरी पुलिस के अतिरिक्त एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मोहाली, नायब तहसीलदार माजरी और अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त हलका विधायक कंवर संधू भी मौके पर पहुंचे।
कंडी क्षेत्र में चल रही अवैध माइनिंग और सड़कों पर दिन रात चल रहे टिप्परों को लेेकर परेशान गांव खिजराबाद के कुछ युवकों ने शनिवार सुबह बिंदरख रोड पर से निकलते टिप्परों को घेर लिया। इस दौरान दो टिप्परों रेत भरा था। बिल दिखाने पर उन्हें जाने दिया गया। जबकि बिल के बिना और कच्चा ग्रेवल भरे टिप्पर को गांव वालों ने रोक रखा था। शनिवार सुबह युवकों को जब पता चला कि ये टिप्पर गांव के सरपंच का है तो मामला तूल पकड़ गया। मौके पर दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और बहस शुरू हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को सूचित किया गया और एसएचओ माजरी जगदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। टिप्परों को घेरने वाले युवकों ने आरोप लगाया कि गांव की पंचायत जमीन से ग्रेवल उठाया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के इन आरोपों को नकारते हुए इस मामले को गांव की रंजिश बताया। मामला गंभीर होने पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मोहाली, नायब तहसीलदार माजरी वरिंद्रपाल धूत और माइनिंग अफसर उगर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षो के पक्ष सुनने के बाद अधिकारियों की टीम माइनिंग वाली जगह पर गई। मामले की सूचना मिलने पर हलका विधायक कंवर संधू भी मौके पर पहुंच गए। गांव वासियों ने उनको समस्याओं के बारे में बताया और माइनिंग संबंधी किए वादों को याद करवाते हुए लोगो को नर्क में से निकालने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। इस दौरान क्रॅशर के प्रबंधक ने विधायक कंवर संधू से गाली-गलौच करते हुए अभ्रदता तक की। गांव वासियों ने क्षेत्र में चल रही अवैध माइनिंग संबंधी शिकायत माजरी थाने में देते हुए इंसाफ की मांग की। इस दौरान माइनिंग विभाग की टीम ने ट्रक में लोड किए गए ग्रेवल और निकासी के लिए खोदे गांव के गड्ढों के सैंपल भरे। जबकि गांव वासियों ने टिप्पर के चालक हरविंदर सिंह ने टिप्पर घेरने वाले कुछ व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले संबंध में संपर्क करने पर एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने घेरा हुआ टिप्पर थाने में बंद कर दिया गया है। और आगे कार्रवाई ग्रेवल के टेस्ट रिपोर्ट के आद अमल रूप में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से भी किया गलत व्यवहार
अवैध माइनिंग को लेकर हंगामे की सूचना पर मोके पर पहुंचे हलका विधायक कंवर संधू के साथ एक युवक अभद्रता की। संधू ने इस संबंध में माजरी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वह घर से फरार है।

फोटो कैपशन: कुराली : टिप्परो को घेरने को लेकर पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति दोरान एकत्रित हुई भीड।
(2) कुराली - हलका विधायक पुलिस अधिकारियों को माइङ्क्षनग संबंधी जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed