{"_id":"5c9fc305bdec2214516f52e7","slug":"21553974021-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलफेयर कमिश्नर पंजाब में करोड़ों रुपये का घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैलफेयर कमिश्नर पंजाब में करोड़ों रुपये का घोटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड में करोड़ों का घोटाला
सहायक वेलफेयर कमिश्नर पंजाब की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज
एक महिला मुलाजिम गिरफ्तार, अदालत ने भेजा 5 दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। सहायक वेलफेयर कमिश्नर पंजाब की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला मुलाजिम को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि सहायक वेलफेयर कमिश्नर पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड, मॉडल वेलफेयर सेंटर सेक्टर-64, मोहाली द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि खरड़ निवासी रीना पिछले 5 साल से पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड में बतौर अकाउंट सहायक के तौर पर काम कर रही है। उसके द्वारा पंजाब लेबर बोर्ड के खाते अपडेट किए जाते हैं। रीना ने वेलफेयर बोर्ड के खाता नंबर 650209117871, 65126491130 व 65157932179 में करोड़ों रुपये के घपले किए हैं। जब वर्ष 2018-19 की बैंक स्टेटमेंट प्राप्त की गई तो उसमें पाया गया कि इंटरनेट बैंक सिस्टम द्वारा अकाउंट सहायक रीना ने अपने निजी बैंक खाते समेत कई अन्य बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की है जो करोड़ों में है। हालांकि रकम कितनी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस जांच कर रही है। सिटी पुलिस ने साइबर क्राइम से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अकाउंट सहायक रीना पत्नी कबीर सिंह विर्क निवासी मानव एनक्लेव खरड़ के खिलाफ धारा 409 आईपीसी तथा 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना सिटी के एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रीना को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है।