फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लीड

लीड

Sat, 10 Jun 2017 08:16 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
लीड
शिमला और दिल्ली के ध्यानार्थ..........
विज्ञापन


फेसबुक व वट्सएप पर करते थे डील, तीन हेरोइन तस्कर काबू
-इनोवा से तीन करोड़ की हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे आरोपी
-एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाके के दौरान पकड़े गए
-आरोपियों में दो जालंधर और एक कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का रहनेवाला
-एक आरोपी का पूरा परिवार करता है नशे का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरपोर्ट रोड पर एसटीएफ ने स्पेशल नाके के दौरान एक इनोवा कार से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव चंद निवासी नूरमहल जालंधर, रणजीत सिंह निवासी गांव जंडियाला जालंधर और राकेश कुमार निवासी गांव बदवाड़ा, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सोहाना थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह अपनी डील फेसबुक व वट्सएप के माध्यम से करते हैं। वाट्सएप कालिंग से न तो कोई कॉल ट्रेस होती हैं और न मैसेज ट्रेस हो पाते हैं। काफी देर समय से वह इस कारोबार में लगे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट रोड पर नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां एक इनोवा पहुंची। पुलिस ने जब कार रोकने का इशारा किया तो आरोपी कार लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेर कर तुरंत कार रोक ली। चेकिंग के दौरान कार के सीट के नीचे से 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी है। इससे पहले भी पुलिस पांच नाइजीरियन समेत 12 लोगों से काफी मात्रा में हेरोइन बरामद कर चुकी है। अभी तक सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से पंजाब तक फैला तक हेरोइन का कारोबार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से लेकर पंजाब तक हेरोइन सप्लाई करते हैं। पंजाब में उनके पक्के ग्राहक हैं। उन्हें ही हेरोइन सप्लाई की जाती है।

एयरपोर्ट रोड बना तस्करी का नया रास्ता
जीरकपुर से खरड़ की ओर जाने वाला एयापोर्ट रोड अब तस्करी का नया रास्ता बन गया है। क्योंकि इस रोड पर पुलिस का पहरा कम होता है। दूसरा आरोपी चंडीगढ़ जाने की बजाय इस रास्ते से सीधे खरड़ और पंजाब के बड़े शहरों में चले जाते हैं। इससे पहले पुलिस इस रोड पर गैर कानूनी ढंग से ले जाया जा रहा 160 किलो सोना और नोटबंदी के दौरान 47 लाख की फर्जी करंसी भी पकड़ी जा चुकी है।


गुरदेव का पूरा परीवार करता है नशे का कारोबार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफतार किए गए तीनों आरोपियों के मुखी गुरदेव चंद के खिलाफ पहले भी कार चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गुरदेव चंद के परिवार के सदस्य भी नशे का कारोबार करते हैं। गुरदेव की मां हरजिंदर कौर और भाई गुरनाम भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कपूरथला जेल में सजा काट रहे हैं। यह परिवार जद्दी पुश्ती नशा बेचने के आदी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि गुरदेव पहले भी राकेश कुमार के साथ मिलकर दिल्ली से हेरोइन लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed