{"_id":"5ccb551bbdec22076f510049","slug":"201556829467-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन महिला स्नैचर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-6 पुलिस चौकी ने 3 महिला स्नैचरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान भोली उर्फ लच्छो, गुरमीत कौर उर्फ भोली, लच्छमी उर्फ लच्छो के रूप में हुई है, जोकि जिला पटियाला के गांव लंगड़ाई की रहने वाली हैं। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस चौकी फेज-6 मोहाली के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी व 341 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
पुलिस के मुताबिक फेज-6 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने वाली महिला बलजीत कौर निवासी खरड़ से कुछ दिन पहले स्नैचिंग हुई थी। अज्ञात महिलाएं उनकी सोने की चेन झपटकर ले गईं थीं। इसके बाद बलजीत कौर खुद भी महिलाओं पर नजर रख रही थीं। साथ ही पुलिस को इस बारे में बता दिया था। वीरवार को जब बलजीत कौर अचानक फेज-6 में गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजरने लगी तो उसकी नजर उन संदिग्ध महिलाओं पर पड़ गई। उसने इन महिलाओं को पहचान लिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज अपने साथ तुरंत महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस पार्टी लेकर मौके पर पहुंच गए। जब इन महिलाओं ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो एकदम मौके से खिसकने लगीं। पुलिस ने इन्हें रोक कर पूछताछ की तो ये महिलाएं वही निकलीं जिन्होंने कुछ दिन पहले उक्त महिला की सोने की चेन झपटी थी। तीनों को पकड़ कर पुलिस चौकी ले जाया गया जहां इनकी निशानदेही पर सोने की एक चेन बरामद की गई।