{"_id":"5c5de3bdbdec22090f3fbf5d","slug":"201549657021-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से पिता कर रहा था रेप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से पिता कर रहा था रेप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, केस दर्ज
खरड़। बेटी से पिता द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता पर दुष्कर्म, धमकाने व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थाना बलौंगी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि उसका दूसरा विवाह है। उसके दो लड़के हैं।
उसके पति के पहले विवाह से दो लड़के व एक लड़की है। सारा परिवार इकट्ठा ही रहता है। शुक्रवार को जब वह कमरे में सो रहे थे तो अचानक उसकी आंख खुली तो कमरे की लाइट जग रही थी। उसने देखा कि उसके साथ वाली चारपाई पर उसका पति उसकी बेटी के साथ गलत हरकतें कर रहा है। उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि इस संबंध में किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। उसकी बेटी ने बताया कि उसके पिता पहले भी कई बार इस तरह की गलत हरकतें कर चुका है।