फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

विज्ञापन

ताला तोड़ 10 हजार नकदी और ज्वेलरी ले गए चोर
मोहाली में बंद घर को शातिरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चोरों ने एक बार फिर फेज-11 में बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर से काफी सामान चोरी करके ले गए हैं। घरवालों को घटना का पता उस समय चला, जब वह वापस घर लौटे। वहीं, उन्होंने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह जब भी घर से बाहर छुट्टियों पर जाएं तो इस बारे में पड़ोसियों को जरूर बताकर जाए, ताकि उनके घर की देखभाल हो सके। पुलिस को दी शिकायत में राणी कौर निवासी फेज-10 मोहाली ने बताया कि वह 22 दिसंबर की रात को 8 बजे के करीब चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित अपने परिवार सहित मायके गई थी। जाते समय उन्होंने अपने घर को ताला लगा दिया था। दो दिन बाद जब वे घर वापस आए तो देखा कि घर के मेन लकड़ी वाले दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था, इसके साथ ही बेडरूम का भी लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जब घर में सामान चैक किया तो देखा कि घर की अलमारी में से करीब 1 लाख दस हजार रुपये की नकदी तथा उसके सोने के टॉप्स की दो जोड़ियां चोरी हो चुकी थीं। पुलिस स्टेशन फेज-11 में आईपीसी की धारा 454 तथा 380 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जिक्रयोग है कि जिले में बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। खरड़ में चोरों ने एक के बाद एक दो घरों को अपना निशाना बनाया। काफी सामान और ज्वेलरी चोर ले गए हैं। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए है। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed