{"_id":"5cdb224dbdec220775593e37","slug":"161557865037-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़-कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खानपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना सिटी खरड़ के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव गोसलां कुराली के रूप में हुई है। हरप्रीत के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि हरप्रीत प्राइवेट ड्राइवर के तौर पर काम करता था। हरप्रीत मंगलवार को अपना काम खत्म करके बाइक पर घर को जा रहा था कि गांव खानपुर के सामने पीर बाबा की मजार के पास उसे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयानों पर ट्रैक्टर ट्राली चालक निर्मल सिंह निवासी गांव रायपुर खरड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।