फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   युवक की मौत मामले में आया नया मोड़

युवक की मौत मामले में आया नया मोड़

Sun, 06 Jan 2019 01:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत मामले में आया नया मोड़
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
विज्ञापन

मृतक के शव से ली गई डीएनए सैंपलिंग, एसएसपी ने की पुष्टि

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक की फैक्टरी में संदिग्ध हालात में जलकर हुई युवक की मौत के मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया। पुलिस ने मामले में दो दिन के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को आ जाएगी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मृतक नगिंदर के शरीर से डीएनए के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात लगभग साफ हो गई है कि युवक को जलाने से पहले तेज हथियार से उस पर हमला किया गया था। उसके शरीर पर घाव थे। उसे जलाया गया है। हालांकि परिवार ने जिन लोगों पर संदेह जताया था उनमें से दो लोगों को पुलिस ने राउंडअप कर पूछताछ भी की, लेकिन उनसे पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगा है। दूसरी तरफ नगिंदर के दोस्त ने उसे आई कॉल की जानकारी भी पुलिस को दी थी। इसमें मृतक उससे पहले हाल चाल पूछ रहा था। उसके बाद पेमेंट पेमेंट करते ही फोन बंद हो गया था, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि जब वह फोन बंद हुआ था। उसी दौरान उसे मारा जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह चीज करती है हत्या की तरफ संकेत
जानकारी के मुताबिक जिस हिसाब से मृतक नगिंदर का शव मिला था। उस हिसाब से पहले दिन से यह आशंका जताई जा रही थी कि उसकी हत्या की गई है। उसके बाद शव को जलाया गया है। क्योंकि शव एक ही जगह गिरा था। दूसरी बात यह है कि यह घटना सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच की है। जबकि सामने ही बिजली बोर्ड की बिल्डिंग है। जहां पर लोग सुबह से आना शुरू हो जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति खुद भी आग लगता है तो वह चिल्लाएगा तो जरूर, लेकिन उक्त केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके अलावा मृतक का फोन तक जलाया गया है। दूसरा हत्या वाली रात वह घर भी नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेेमेंट के लिए जाते है सुबह सुबह
जानकारों की माने तो जो लोग लोहे या अन्य तरह का बिजनेस करते हैं। इनसे उन्होंने वसूली करनी होती है। वह उनसे वसूली के लिए हमेशा सुबह ही जाते हैं। ऐसे में यह तय है कि वह पेेमेंट आदि लेने गया था। इसी बीच उसकी हत्या कर शव को जलाया गया है। साथ ही इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed