{"_id":"5d16744b8ebc3e3c6a51eabb","slug":"156175263117-mohali-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः ऑटो चालक से मारपीट का आरोप लगाकर भीड़ ने एएसआई को घेरा, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः ऑटो चालक से मारपीट का आरोप लगाकर भीड़ ने एएसआई को घेरा, पुलिस ने बचाई जान
Sat, 29 Jun 2019 10:05 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
भीड़ ने एएसआई को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वायरल वीडियो के कारण पंजाब पुलिस सवालों में आ गई। वीडियो के मुताबिक, एएसआई एक ऑटो चालक का पीछा करते हुए हरियाणा सीमा में जा पहुंचा और उससे मारपीट कर डाली। ऑटो चालकों समेत राहगीरों ने उस पर शराब पीकर पैसे उगाही करने का आरोप लगाते हुए धक्कामुक्की की। एएसआई को मौके से भागना पड़ा, लेकिन भीड़ ने उसे फिर दबोच लिया। इसी हंगामे के बीच करीब आधे घंटे तक अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पंजाब पुलिस का एएसआई नीप खान लालड़ू में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। वह एक ऑटो चालक का पीछा करते हुए हरियाणा में धूलकोट चौक पर जा पहुंचा। यहां शीतल नामक ऑटो चालक ने उस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अन्य ऑटो चालक व लोगों ने एएसआई पर शराब पीकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया। हैरानी की बात यह रही कि हरियाणा पुलिस ने हंगामा रोकने की कोशिश नहीं की, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के एक कर्मचारी ने एएसआई का बचाव किया। इसके बाद हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत किया।
लालड़ू थाने के ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह हाईवे पर लालड़ू में नाके लगे थे। पंजाब में चलने वाले हरियाणा के बिना कागजात वाले 14 ऑटो के चालान किए गए, जबकि चार ऑटो जब्त किए। चंडीगढ़ की ओर से आ रहा एक ऑटो दोनों नाके तोड़कर भाग निकला। इंचार्ज के अनुसार एएसआई नीप खान ने ऑटो चालक को सरसीणी चौक पर घेर लिया, परंतु वह फिर से भाग निकला और हरियाणा बॉर्डर में एंटर कर गया। बलविंदर सिंह के अनुसार ऑटो में नशीले पदार्थ होने का शक था, जिसके लिए उसका पीछा किया गया था।
विज्ञापन
जिन ऑटो चालकों के चालान किए जा चुके थे, वे लोग पहले से धूलकोट चौक पर मौजूद थे। उन्होंने शीतल के पकड़े जाने पर मामले को गलत रंग दे दिया। एएसआई ने ऑटो चालक को नहीं पीटा, बल्कि ऑटो चालक ने पब्लिक के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रामेबाजी की और पुलिस पर गलत आरोप लगाए। इससे भड़की पब्लिक पुलिस कर्मियों को मारने पर उतारू हो गई, जिसे हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों ने बचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस एएसआई के साथ धक्का-मुक्की जरूर हुई, उनकी मारपीट के वायरल वीडियो में सब कुछ सच नहीं है।
एएसआई और ऑटो चालक के बीच बलदेव नगर थाने में समझौता हो गया। ऑटो चालक शीतल ने अपनी गलती मान ली, जिस पर हरियाणा पुलिस ने उसे जाने दिया।