फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चाबी ने खोला महिला की हत्या का ताला

चाबी ने खोला महिला की हत्या का ताला

Tue, 19 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चाबी ने खोला महिला की हत्या का ताला
चाबियों से सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी
विज्ञापन

पति ही निकला मुख्यारोपी, अवैध संबंध के शक में देवर और साथियों संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
गिल्को वैली में 5 दिन पहले मिला था खून से सना महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गिल्को वैली में 5 दिन पहले हुई सविता नामक महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। ताले की चाबियों व मोबाइल कॉल ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यारोपी और कोई नहीं बल्कि महिला का पति है जिसने अवैध संबंध के शक में देवर व अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला के पति पिंटू सिंह, देवर अमित कुमार और साथी राम कुमार निवासी गांव नजीबाबाद जिला बिजनौर को यूपी से काबू किया है। अन्य आरोपी दीपक की तलाश पुलिस कर रही है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
14 मार्च को कृपाल सिंह निवासी गिल्को वैली ने थाना सिटी खरड़ में सूचना दी थी कि उसके प्लाट नंबर 115 के साथ बनी दुकानों के पीछे एक महिला का खून से सना शव पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया था और डीएसएपी खरड़ दीपकमल, डीएसपी इंवेस्टिगेशन गुरदेव सिंह धालीवाल, इंस्पेक्टर सतवंत सिंह की अगुवाई मेें स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित की थी। इसी बीच 14 साल की लड़की थाने में अपनी मां के लापता होने की शिकायत लिखवाने आई तो पुलिस वालों ने उससे माता की पहचान पूछी। उसने पहचान बताई तो महिला की शनाख्त सविता निवासी बलौंगी के रूप में हुई।
विज्ञापन


ऐसे रची पति ने हत्या की साजिश
पुलिस को जांच में पता चला कि सविता और उसके पति पिंटू की आपस में बनती नहीं थी। सविता पति से अलग रह रही थी। पिंटू को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने अपने भाई अमित और साथी दीपक व राम कुमार के साथ मिलकर सविता को मारने की साजिश रची। 13 मार्च की रात को देवर अमित ने भाभी को फोन कर बलौंगी के पास बुलाया था। इसके बाद उसे थ्री व्हीलर में बैठाकर गिल्को वैली ले गए। यह बात उस रात 8:40 बजे की है। इसके बाद आरोपियों ने मौका पाकर सविता के सिर पर पत्थर और हथौड़ी से कई वार किए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबियां हत्या वाली जगह पर ही गिर गईं थी
जब आरोपी महिला की हत्या कर वहां से भागे तो पिंटू से दुकान के ताले की चाबियां वहीं गिर गईं थीं। आरोपी दीपक और अमित दोबारा वहां पर चाबियां तलाशने के लिए स्कूटर पर आए। इस दौरान उन्होंने महिला के सिर पर दोबारा कई वार किए, लेकिन उन्हें चाबी नहीं मिली।

आरोपी हत्या के बाद यूपी भाग गए
रात को मां घर पर नहीं आई तो बड़ी बेटी काफी चिंता में आ गई। उसने कहा कि मैं मां के लापता होने की शिकायत पुलिस को लिखाने जा रही हूं, इससे आरोपी काफी डर गए। सूत्रों की मानें तो सविता को बुलाने के लिए आखिरी काल भी उसकी बेटी वाले मोबाइल पर आई थी जिसके बाद आरोपी सुबह महिला को तलाशने का बहाना लगाकर वहां से भाग गए थे। वहीं, आरोपियों की फोन कॉल, चाबियों व कई अन्य चीजों से पहचान हो गई जिसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ दबिश देकर उन्हें दबोच लिया।


डांसर का काम करती थी सविता
सविता की शादी 16 साल पहले पिंटू से हुई थी। वह पंजाबी फिल्मों व गानों में बतौर डांसर का काम करती थी। ऐसे में वह अकसर पंजाबी लुक में दिखती थी। महिला ने एक बाजू पर ए दिल का निशान एस गुदाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed