फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सैलून की आड़ में करते थे देह व्यापार

सैलून की आड़ में करते थे देह व्यापार

Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सैलून की आड़ में करते थे देह व्यापार
सैलून की आड़ में करते थे देह व्यापार
विज्ञापन

पुलिस ने दो लड़कियों समेत चार को किया गिरफ्तार
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर छापामारी करके दो लड़कियों समेत चार लोगों को काबू किया है। बीते चार महीने से ढकोली क्षेत्र में सैलून की आड़ में यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह और निशांत अली के रूप में हुई है। जबकि अन्य लड़कियां शामिल हैं।

ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अजीत एन्क्लेव कॉलोनी स्थित डायमंड यूनिसेक्स नामक सैलून में मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने कर्मचारी को सिविल कपड़ों में ग्राहक बनाकर वहां भेजा। पुलिसकर्मी ने मसाज करने के बहाने लड़की से सौदा करने के बाद इशारा किया। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed