फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : सीवरेज के लिए खोदे गड्डे में गिरकर स्कोडा कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

जीरकपुर : सीवरेज के लिए खोदे गड्डे में गिरकर स्कोडा कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : सीवरेज के लिए खोदे गड्डे में गिरकर स्कोडा कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक
सीवरेज के लिए खोदे गड्डे में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
रविवार रात एक तेजरफ्तार स्कोडा कार अनियंत्रित होकर सीवरेज का मेनहोल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही है कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई, जो अपनी कार को छोड़कर घर चला गया और सोमवार सुबह आकर उसने अपनी कार को बाहर निकलवाया। जिक्रयोग है कि इसी गड्ढे में पिछले माह एक एक्टिवा सवार गिरकर घायल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, गिन्नी निवासी एकेएस कालोनी (जीरकपुर) ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे सर्विस लेन से होकर जीरकपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच, रास्ते के बीचोंबीच नगर काउंसिल ने क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन की रिपेयर करने के लिए खुदाई की हुई है, जिसके अंदर कार गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के पिछले टायर हवा में थे और अगला हिस्सा सीवरेज ढक्कन में फंस गया। गनीमत यह रही कि हादसे में स्कोडा सवार युवक बाल-बाल बच गया, जो अपनी कार को वही छोड़ अपने घर जाकर सो गया। वहीं, अगले दिन सोमवार सुबह अपने साथियों की मदद से कार को बाहर निकालकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जीरकपुर-पटियाला सड़क के बीच नगर काउंसिल के ठेकेदार ने सीवरेज लाइन की रिपेयर के दौरान आसपास किसी तरह के सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया। जबकि सड़क के बीचोंबीच खुदाई के बाद गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया है, जो प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed