फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कार चालकों पर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली छीनने का लगाया आरोप

कार चालकों पर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली छीनने का लगाया आरोप

Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कार चालकों पर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली छीनने का लगाया आरोप
मारपीट कर छीना ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस को देख हुए फरार
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक कार सवार युवकों ने चालक से मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित पुलिस को लेकर उनके पीछे गया तो कार सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर ने जांच शुरू कर दी है।

राधाकृष्ण ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जीरकपुर से डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। डेराबस्सी के नजदीक पहुंचने पर एक कार में सवार युवकों ने कार आगे लगाकर उसे घेर लिया और कार में टक्कर मारने की बात करते हुए उसकी कथित तौर पर मारपीट की। राधाकृष्ण ने आरोप लगाया कि उक्त युवक तलवार के जोर पर उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर फरार हो गए। उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिसकर्मी उसके साथ आरोपियों के पीछे गए तो वह पुलिस को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। राधाकृष्ण ने बताया कि कार में चालक समेत तीन युवक सवार थे और वह पास के गांवों के लगते थे। उसने दावा किया कि उसकी तरफ से किसी भी कार में टक्कर नहीं मारी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पुलिस को देख कर कार सवारों की तरफ से कालेज कालोनी की गली में छोड़ा ट्रैक्टर ट्राली।
फोटो कैप्शन- मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed