फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 03 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
एयरोसिटी में प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

सोहाना थाने की पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
मामले के सभी आरोपी फरार, पुलिस का दावा जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरोसिटी में प्लॉट बेचने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने एयरोसिटी निवासी अमित महाजन की शिकायत पर बाकरपुर निवासी दविंदर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच डीएसपी सिटी-2 ने की। इसके बाद सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ है। सोहाना थाने में नए साल की यह पहली एफआईआर है।
एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि मामले के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में अमित महाजन ने बताया कि उन्होंने एयरोसिटी में प्लॉट लेने का फैसला किया था। इस संदर्भ में उनकी आरोपी से मुलाकात हुई। उसने बताया कि उसके पास प्लॉट है। साथ ही उन्हें आसानी से प्लॉट मिल जाएगा। दोनों में सौदा 87 लाख रुपये में तय हो गया। इसके लिए शिकायतकर्ता ने आरोपी को दस लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दी। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट का सौदा तय किया गया था वह केवल आरोपी के नाम पर नहीं था। बल्कि उसके भाइयों के नाम पर भी था। जिन्होंने मिलकर उनसे ठगी की। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने इस संबंध में एसएसपी को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी सिटी दो सौंपी। जांच के दौरान पीड़ित के सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीए लीगल की राय लेने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। एयरोसिटी में पहले भी इस तरह के मामले आते रहे हैं। एक नामी प्रॉपर्टी डीलर ने बिका हुआ प्लॉट दिल्ली की पार्टी को बेच दिया था। बाद में बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों में समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed