फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंद्रह हजार की ठगी

पंद्रह हजार की ठगी

Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह हजार की ठगी
पावरकॉम दफ्तर में महिला से जेई बनकर ठगे पंद्रह हजार
विज्ञापन

बिल जमा कराने आई थी महिला, काउंटर पर पंद्रह हजार लेने से किया था मना
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
पावरकाम दफ्तर खरड़ में बिजली बिल जमा कराने आई एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने खुद को बिजली निगम का जेई बताकर बुजुर्ग महिला से 15 हजार ठगकर फरार हो गया।

पीड़ित महिला मनजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी कोठी नंबर 789 राजधानी एन्क्लेव खरड़ ने बताया कि वह बिजली का बिल जमा कराने खरड़ दफ्तर में आई थी। महिला ने बताया, जब वह कैश काउंटर पर बिल जमा कराने गई तो वहां तैनात कर्मचारी ने कहा कि इतनी ज्यादा रकम नकद नहीं ली जाती है, इसलिये आप ड्राफ्ट या चेक से बिल जमा कराओ। जब वह काउंटर से वापस मुड़ने लगीं तो एक व्यक्ति आया और कहा कि वह बिजली विभाग में जेई है। उसने कहा कि आपका बिल जमा करवा दूंगा। मनजीत कौर उसके झांसे में आ गईं और 15 हजार रुपये उसे जमा कराने को दे दिया। इस दौरान उस व्यक्ति ने मनजीत कौर को बिल की फोटोस्टेट कराने के लिए भेज दिया। पीड़िता जब फोटोस्टेट करवा कर वापस आईं तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति उनके पैसे और बिल लेकर गायब हो गया था। मनजीत कौर ने ठगी की शिकायत थाना सिटी खरड़ में दर्ज करवा दी है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ राजेश हसतीर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed