{"_id":"595fa8c34f1c1b5b458b46d7","slug":"131499441347-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर कारों में तस्करी करने जा रहे तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकों पर कारों में तस्करी करने जा रहे तीन काबू
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल नाकों पर कारों में तस्करी करने जा रहे तीन काबू
-स्पेशल टास्क फोर्स ने की विशेष कार्रवाई
- पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को तलाशने में जुटी
-एक आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर, पहले भी दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 38 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। यह जानकारी एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टास्क फोर्स ने फेज-1 थाने की पुलिस को साथ लेकर फेज-4 चीमा अस्पताल के बैक साइड से एक व्यक्ति को अर्टिगा कार समेत काबू किया। जब कार की चेकिंग की गई तो उसमें से 22 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी शाहीमाजरा के रूप में हुई है। साथ ही काफी टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके अन्य नेटवर्क को तलाशा जाएगा। आरोपी पर एक अन्य आपराधिक मामला भी दर्ज है। इसमें वह जेल भी जा चुका है। वहीं, दूसरे केस में पुलिस ने इंडस्ट्रियल फेज-7 निवासी रूपपिंदर सिंह व सेक्टर-58 निवासी अवनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें स्पेशल नाके पर कार समेत काबू किया है। आरोपियों से सोलह ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इससे पहले वीरवार को मटौर थाने की पुलिस ने भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। जबकि एक तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे है।