{"_id":"5a2ac43b4f1c1b6e468b9389","slug":"121512752187-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर को अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख ठगने वाला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डॉक्टर को अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख ठगने वाला काबू
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भेजने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
महिला डॉक्टर से आरोपी ने लिए थे 23 लाख रुपये
धोखाधड़ी के बाद शिकायतकर्ता चली गई थी डिप्रेशन में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को पुलिस ने आठ माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी दहेडू़ थाना सदर खन्ना जिला लुधियाना हाल निवासी गांव तलाणिया नजदीक हरमन फर्नीचर थाना जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्रैल में आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी के तहत थाना खरड़ में केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता रुपिंदर कौर के पिता बच्चन सिंह साल 2015 में एक विवाह समारोह में शामिल होने हिमाचल प्रदेश गए थे। वहां उनकी मुलाकात हरप्रीत सिंह से हुई। उसने अपना नाम हरप्रीत सिंह सेखों बताया। साथ ही उसने कहा कि उसका अमेरिका में कारोबार है। जो कोई अमेरिका जाना चाहता है, उसे वह सेटल करवा देगा। हरप्रीत सिंह की बातों में आकर बच्चन सिंह ने अपनी बेटी रुपिंदर कौर को बताई। रुपिंदर कौर पेशे से डॉक्टर है। वह अमेरिका जाने को तैयार हो गईं।
28 लाख में हुई थी डील
कुछ दिन बाद आरोपी हरप्रीत सिंह पत्नी प्रितपाल कौर के साथ रुपिंदर कौर के घर गया। उसने कहा कि वह रुपिंदर कौर को अमेरिका में सेटल करवाने को तैयार है। आरोपी और शिकायतकर्ता में 28 लाख रुपये में डील हुई। हरप्रीत ने गुरप्रीत के घर आना-जाना शुरू कर दिया। साथ ही अलग-अलग तारीख पर 23 लाख रुपये और रुपिंदर का पासपोर्ट भी ले गया। लेकिन उसने रुपिंदर को विदेश नहीं भेजा। पैसे और पासपोर्ट ले जाने के बाद वह गायब हो गया था।
विज्ञापन
कई अन्य को भी ठगा था
शिकायतकर्ता ने बताया कि ठगी के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। इनमें सिमरजोत कौर खन्ना 12 लाख और रजिंदर कौर उर्फ सिम्मी निवासी सेक्टर-58 चंडीगढ़ से दस लाख की ठगी की थी।
आरोपी के नेटवर्क को तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अब पुलिस आरोपी का नेटवर्क तलाश रही कि उसके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।