फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले ने पकडा तूल

करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले ने पकडा तूल

Fri, 13 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले ने पकडा तूल
पंचायत पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

गांववासियों ने विधायक के साथ मिलकर प्रेसवार्ता की
अमर उजला ब्यूरो
कुराली।
गांव चंदपुर के लोगों ने पंचायत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में स्थानीय निवासियों ने विधायक कंवर संधू के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जांच की मांग की है।
विधायक ने कहा कि गांव निवासी प्रिथी गिर, तरलोचन गिर, कर्म चंद, अशोक कुमार, सतपाल ने बताया है कि गांव की जमीन सड़क प्रोजेक्ट में आने पर गांव को लगभग डेढ़ करोड़ मिले थे। उनका कहना है कि इस राशि का गलत इस्तेमाल किया गया। पंचायत ने गांव में सिंचाई के लिए चार ट्यूबवेल लगाने पर 25 लाख रुपये खर्च दिखाया, लेकिन डेढ़ वर्ष का समय बीता पर चालू नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्यूबवेलों के लिए बनाए कमरों पर 10 लाख खर्च दिखाया गया है, जबकि इन पर लैंटर भी नहीं डाला गया। गांव में आरओ लगाने के लिए 20 लाख खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त गांव की जिस जमीन को शामलात बताया जा रहा है, उसमें भी सड़कें बनाई गई हैं। गांववासियों ने बताया कि घपले की वजह यह भी है कि एक ही फर्म से सामान खरीदा गया और एक ही दिन के कई-कई बिल डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के ध्यान में मामला लाया गया है। इसकी जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को लगाया गया है। उधर, सरपंच प्रकाश कौर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सभी काम नियमों के अनुसार कराए गए। बिजली का कनेक्शन न मिलने से सिंचाई ट्यूबवेल और आरओ सिस्टम चालू नहीं हो सके हैं। कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। कुछ लोग रंजिशन ऐसी शिकायतें कर रहे हैं।

वहीं, डीडीपीओ मोहाली डीके सालदी का कहना है कि पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज करवाए थे। इस कारण यह मामला पैदा हुआ है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कैपशन :
गांव चंदपुर के लोग विधायक कंवर संधू के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए।
फोटो नंबर : एमएचएल-80
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed