{"_id":"5bddf400bdec226993578c8d","slug":"111541272576-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी इनक्लेव में दर्दनाक हादसा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सन्नी इनक्लेव में दर्दनाक हादसा,
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो एक्टिवा में हुई टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सन्नी इनक्लेव में शनिवार को एक स्कूटर सवार महिला को दूसरे स्कूटर ने हिट कर दिया। हादसे में एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग महिला व उसके पोता पोती भी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल रैफर किया गया। जहां से बच्ची को जीएमसीएच सेक्टर-32 रैफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
यह हादसा सन्नी इन्कलेव में स्थित सन्नी जिम के नजदीक हुआ। अमरजीत कौर नाम की एक बुजुर्ग महिला अपने एक्टिवा स्कूटर पर अपनी पोती व पोते को अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से लेकर घर आ रही थी। रास्ते में सन्नी जिम के नजदीक उनके एक्टिवा स्कूटर को किसी दूसरे एक्टिवा स्कूटर ने टक्कर मार दी। वे तीनों स्कूटर से नीचे गिर पड़े। उन्हें हिट करने वाली दूसरी एक्टिवा स्कूटर चालक महिला स्कूटर सहित मौके से फरार हो गई। हादसा होते ही आसपास के घरों में रह रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों तथा उनकी दादी को प्रारंभिक सहायता दी। बच्चों की माता राजिन्द्र कौर ने बताया कि इस हादसे में उसकी करीब दस वर्षीय बेटी हरसिमरत कौर की एक टांग में फ्रैक्चर आ गया है। उसकी दादी अमरजीत कौर के सिर में चोट लगी है। हादसे में उनका बेटा परमवीर सिंह दोनों के बीच बैठा होने कारण बाल बाल बच गया। बच्ची को घायल अवस्था में बच्ची हरसिमरत कौर को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया गया जहां उसकी टांग में फ्रैक्चर बताया गया और उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। बच्ची की माता ने बताया कि डाक्टरों मुताबिक बच्ची की टांग का ऑप्रेशन किया जाना है।