फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की महिला वकील ने विधायक एनके शर्मा पर लगाए जमीन हथियाने के आरोप

Tue, 03 Sep 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
जीरकपुर। गाजीपुर रोड स्थित एक स्कूल को रास्ता दिए जाने की एवज में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की एक महिला वकील दलजीत कौर ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर विधायक एनके शर्मा द्वारा कब्जा जमाने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। दूसरी ओर, कानून व्यवस्था को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने मामले को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला वकील दलजीत कौर ने बताया कि स्कूल को विधायक एनके शर्मा ने अपनी जमीन दी है, लेकिन स्कूल में आवाजाही के लिए बनाए रास्ते के लिए उसकी जमीन को कब्जाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, लंबे समय से उसकी तरफ से विधायक एनके शर्मा के साथ मुलाकात करके मामले का समाधान निकालने की अपील की, लेकिन विधायक अपने पद का दुरुपयोग करके उनकी जमीन हथियाना चाहते हैं। दलजीत कौर ने मीडिया को बताया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसके लिए वह लंबे समय से कानूनी लड़ाई भी लड़ रही हैं।
विज्ञापन

गुंडों ने बरसाए ईंट-पत्थर, बेटे की उतारी पगड़ी : दलजीत कौर
महिला वकील दलजीत कौर ने बताया कि सोमवार को उसने अपनी जमीन से निकलने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया, लेकिन एनके शर्मा एंड कंपनी की लेबर ने अपनी आवाजाही जारी रखी। वह अपने बेटों के साथ बीच रास्ते फोल्डिंग बेड लगाकर बैठ गईं। दलजीत कौर ने आरोप लगाया कि इसके बाद विधायक के भाई परमिंदर शर्मा और यादविंदर शर्मा अपने गुंडों के साथ वहां पहुंच गए। इसी बीच वह पुलिस थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने गईं तो पीछे से विधायक के भाई परमिंदर शर्मा और यादविंदर शर्मा ने गुंडों की मदद से उनके बच्चों पर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठियों से हमला किया। इस हमले के बाद एक बेटे की गुंडों ने पगड़ी उतार दी और दूसरा बेटा पीठ में ईंट लगने से घायल हो गया, जिनको अस्पताल से उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी रिकार्ड में जमीन हमारे नाम : यादविंदर शर्मा
वहीं दूसरी तरफ, यादविंदर शर्मा और परमिंदर शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जिस जमीन को दलजीत कौर अपना बता रही हैं, वह जमीन सरकारी रिकार्ड में हमारे नाम पर है। यादविंदर ने बताया कि उक्त जमीन का सौदा वर्ष 2013 में तय हुआ था, जिसकी बनती रकम अदा करने के बाद दलजीत कौर ने खुद तहसीलदार के समक्ष पेश होकर रजिस्टरी करवाई। यादविंदर ने आरोप लगाया कि रविवार रात दलजीत कौर ने 100-150 बाउंसरों की मदद से उनके प्रोजेक्ट की साइट के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी सारी वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं, सोमवार को एसएसपी मोहाली को दर्ज करवाई शिकायत के साथ सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के सबूत पेश किए और कार्रवाई की मांग की।
2013 में दलजीत कौर ने खुद रजिस्टरी करवाकर जमीन हमारे नाम की थी, जिसके दस्तावेज मेरे पास मौजूद है। कल रात मेरे प्रोजेक्ट के अंदर घुसकर चोरी को वारदात को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी है।
- एनके शर्मा, विधायक, विधानसभा हलका डेराबस्सी।
जिस जमीन की विधायक एनके शर्मा बात कर रहे हैं, वो आपसी सहमति के बाद वापस करके उसकी जगह अन्य जमीन ले ली थी, जिसका कब्जा एनके शर्मा के पास है। जबकि यह रास्ता उसकी निजी खसरा नंबर की जमीन है और इस रास्ते का माल विभाग के रिकार्ड में कोई जिक्र नहीं। जो जमीन एनके शर्मा ने खरीदी थी, उसका उन्होंने भुगतान नहीं किया। बल्कि उसमें से कुछ रकम की एवज में एक कोठी मोहाली में दी थी, लेकिन उसने धोखे से कोठी पर लोन ले लिया। अब एनके शर्मा बकाया रकम का भुगतान करने से मुकर गए और जबरदस्ती उसकी जमीन में से रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

- दलजीत कौर, महिला वकील, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़।
विधायक एनके शर्मा और महिला वकील दलजीत कौर के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर सोमवार दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई, जो बाद में झगड़े का रूप ले गई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने तौर पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालकर मामला शांत करवाया। अब दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर उन्हें पुलिस थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- गुरचरण सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed