फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crackdown on Dengue: Civil Surgeon conducts inspection, raises public awareness

डेंगू पर वार : सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक

Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Dengue: Civil Surgeon conducts inspection, raises public awareness
मोहाली। पंजाब सरकार के हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अभियान का सिविल सर्जन संगीता जैन ने निरीक्षण किया। फेज-9 क्षेत्र का दौरा कर उन्होंने डेंगू रोकथाम अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया। जैन ने घरों में कूलर, गमले, पानी के कंटेनर और फ्रिज की ट्रे की जांच की। इन स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लारवा पनप सकता है। उन्होंने लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी। जैन ने अपील की कि घर या आसपास पानी भरा न होने दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण तभी संभव है जब आम लोग सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में सर्वे कर रही हैं। लापरवाही पाए जाने पर नियमों के अनुसार चालान भी किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। इसलिए सप्ताह में एक दिन सभी पानी के बर्तनों को खाली कर साफ करना जरूरी है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच और उपचार निशुल्क उपलब्ध है। तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed