{"_id":"625f14cfcc375510931aa825","slug":"crack-down-on-criminal-activities-dig-mohali-news-pkl448122929","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक गतिविधियों पर कसेंगे नकेल : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक गतिविधियों पर कसेंगे नकेल : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर व जिला एसएसपी विवेकशील सोनी ने मिलकर प्रमुख रास्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई खामियों को दूर करने के लिए फैसले लिए गए।
जानकारी के मुताबिक डीआईजी जीएस भुल्लर और एसएसपी वीएस सोनी मंगलवार सुबह गाड़ियों के काफिले में उन रास्तों पर पहुंचे जहां से शहर के अंदर आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि रास्तों के अलावा नाकों पर अधिकारियों की तैनाती को यकीनी बनाया गया। इस दौरान शहर के अंदर दाखिल होने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का आकलन किया। इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस का काम लोगों में सुरक्षा के बारे में भरोसा पैदा करना है ताकि समाज का हर वर्ग बिना किसी डर के अपने कार्यों को कर सकें।
चेकिंग के दौरान शहर से बचकर बाहर निकलने के उन सभी संजीदा रास्तों पर मौजूद पुलिस फोर्स और लगाए सीसीटीवी कैमरों के बारे जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान एसएसपी वीएस सोनी ने कहा कि जिला पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रही है और आने वाले दिनों में शहर की प्रमुख सड़कों पर पीसीआर गश्त पार्टियों की टुकड़ियां बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा पुलिस रेंज में गजटेड अफसर वाहनों की चेकिंग बढ़ाई जाएगी ताकि शरारती तत्व अमन-कानून की स्थिति के लिए खतरा न बन सकें।