फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple Died in Accident at Mohali

Mohali Accident: तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवार दंपती को रौंदा, टुकड़ों में बंटा महिला का शरीर

Thu, 05 Jan 2023 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 04:08 PM IST
सार

मृतक के बेटे सकरमा ने बताया कि वह मूल रूप से लद्दाख के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ दो महीने पहले ही यहां आए थे। उसके पिता टेसरिंग किसी जरूरी काम के चलते माता पदमा के साथ सेक्टर-110 स्थित घर से निकले थे। लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
Couple Died in Accident at Mohali
मोहाली में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर करीब दो बजे फेज-8बी में लाइट प्वाइंट पर हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दंपती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना के बाद चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद वहां पर जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


मृतक के बेटे सकरमा ने बताया कि वह मूल रूप से लद्दाख के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ दो महीने पहले ही यहां आए थे। उसके पिता टेसरिंग किसी जरूरी काम के चलते माता पदमा के साथ सेक्टर-110 स्थित घर से निकले थे। वह अपना काम खत्म करके लौट रहे थे कि फेज-8 लाइट प्वाइंट के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास काम करते एक व्यक्ति ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही ग्रीन लाइट हुई तो उन्हें एकाएक शोर सुनाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा कि एक एक्टिवा पर सवार महिला-पुरुष सड़क पर गिरे पड़े थे। महिला का शरीर चार-पांच टुकड़ों में बंटा गया था। वहीं आदमी का सिर ही अलग हो गया था। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक शव वहीं सड़क पर ही पड़े रहे। उन्हें उठाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आखिर में एक निजी वाहन में शवों को डालकर सिविल अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed