फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Council picked up the generator kept in the public park

सार्वजनिक पार्क में रखे जनरेटर को नगर काउंसिल ने उठाया

Fri, 13 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Council picked up the generator kept in the public park
नयागांव। गांव कांसल में एक व्यक्ति ने पार्क में जनरेटर रखा हुआ था। पड़ोसियों ने कई बार इसकी शिकायत की। काउंसिल ने जनरेटर के मालिक सुखदेव सिंह को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बाद भी मालिक ने इसे नहीं हटाया तो वीरवार को नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने जनरेटर उठा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर काउंसिल को कई दिनों से ट्रिब्यून कॉलोनी के एक पार्क में जनरेटर रखे होने की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय निवासियों ने काउंसिल को लिखित एवं ऑनलाइन शिकायत दी थी कि इस जनरेटर के कारण पार्क में बच्चों को खेलने एवं बुजुर्गों को सैर करने में दिक्कत आती है इसलिए इसे हटाया जाए। इस पर नोटिस देने के बाद भी मालिक सुखदेव सिंह द्वारा उसे न हटाने पर काउंसिल की टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी से जनरेटर सेट हटाया। अब काउंसिल उक्त व्यक्ति को खर्चे का नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमिंदरजीत सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह को पहले दिए गए नोटिस में लिखा था कि अगर नगर काउंसिल द्वारा इस जनरेटर को हटाया जाता है तो जो भी खर्चा होगा, वह जनरेटर के मालिक द्वारा ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed