{"_id":"683b51e2a7b363bdb101cf5a","slug":"corporate-companies-will-be-able-to-open-cafeterias-in-parks-by-beautifying-them-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129673-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सौंदर्यीकरण कर पार्कों में कैफेटेरिया खोल सकेंगीं कारपोरेट कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सौंदर्यीकरण कर पार्कों में कैफेटेरिया खोल सकेंगीं कारपोरेट कंपनियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम आने वाले समय में शहर के स्पेशल पार्कों के रखरखाव और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू कर रही है।नगर निगम तालमेल करके स्पेशल पार्कों को बड़े कारपोरेट कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। इससे शहर के पार्कों का रखरखाव बेहतर होगा और कंपनियां पार्कों में अपने विज्ञापन लगाने के साथ ही कैफेटेरिया भी बना सकेंगीं। जल्द ही मोहाली के कारपोरेट कंपनियों के साथ तालमेल करके कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत फंड लगाकर पार्कों का रखरखाव करने का प्रस्ताव रखेंगे।
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का कहना है कि मोहाली में बड़े पार्क जैसे नेचर पार्क, सिल्वी पार्क, सेक्टर-68 का सिटी पार्क, कारगिल पार्क, रोज गार्डन, बोगनविलिया पार्क रखरखाव के लिए कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जाएगा। बड़े कॉरपोरेट घराने बेहतर ढंग से सीएसआर फंड्स से पार्कों का बहुत अच्छे तरीके से रख-रखाव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस रख-रखाव के एवज में मोहाली नगर निगम इन कॉरपोरेट घरानों को कुछ अधिकार भी देगी। पश्चिमी देशों की तर्ज पर इन पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों और शाम को आने वालों के लिए छोटे-मोटे कैफेटेरिया भी खोले जा सकते हैं। यहां छोटी-मोटी बैठकें भी आयोजित की जा सकेंगी।