फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona : Record 630 people were infected in Mohali in a single day, two died

कोरोना : मोहाली में एक दिन में रिकॉर्ड 630 लोग हुए संक्रमित, दो की गई जान

Sat, 10 Apr 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona : Record 630 people were infected in Mohali in a single day, two died
मोहाली। जिले में इस सप्ताह नए कोरोना संक्रमितों की संख्या के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। सोमवार को जहां कोरोना काल के दौरान सर्वाधिक 501 कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वहीं यह रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गया है और 630 नए संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना काल में एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी सप्ताह कोरोना काल के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 8 मौतें भी हो चुकी हैं। हालांकि शुक्रवार को जिले में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि 447 लोग संक्रमण से निजात पाकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

ढकोली में आने वाले संक्रमण के मामलों ने मोहाली शहर को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ढकोली में 223, जबकि मोहाली शहर में 163 मामले सामने आए हैं। खरड़ में भी संक्रमितों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई और यहां 131 नए मामले मिले हैं। इनके अलावा डेराबस्सी में 36, घड़ूआं में 38, कुराली में 27, बूथगढ़ में 60, लालड़ू में 5 और बनूड़ में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ। जिले में अब तक 30604 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 25490 स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके। अब जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 469 हो गई है। अभी कोरोना के 4645 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed