फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona : Four deaths in Mohali, 536 people infected .. Active cases cross five thousand

कोरोना : मोहाली में चार की मौत, 536 लोग हुए संक्रमित.. सक्रिय मामले पांच हजार पार

Sun, 11 Apr 2021 01:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corona : Four deaths in Mohali, 536 people infected .. Active cases cross five thousand
मोहाली। जिले में कोरोना का संकट लगाता गहराता जा रहा है। एक ओर जहां शनिवार को चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं 536 लोग संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार पार कर 5009 पहुंच गई है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। विभिन्न एरिया में लगाए जा रहे कोरोना जांच कैंपों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में जिन चार लोगों की मौत हुई है प्रशासन ने उनके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। हालांकि संक्रमित मरीजों में बनूड़ से 11, बूथगढ़ से 11, डेराबस्सी से 23, ढकोली से 98, घडुआं से 29, खरड़ से 86, कुराली से दस, लालड़ू से दो और अकेले मोहाली शहर से 266 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 166 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को अब खुद जिम्मेदार होने की जरूरत है। सर्दी, खांसी या जुकाम होने की स्थिति में वह अपने जांच करवाएं। किसी भी तरह की मेडिकल सहायता के लिए विभाग की हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क करें। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 31140 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 25658 केस संक्रमित हैं। जबकि अभी 5009 सक्रिय केस हैं और 473 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंदिर में 80 लोगों ने लगवाया टीका
फेज-3बी2 स्थित श्री हनुमान मंदिर में टीकाकरण के लिए लगाए गए शिविर में 80 लोगों ने टीका लगवाया। इसका उद्घाटन सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई पार्षद अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट कंवरबीर सिंह सिद्धू ने ने विशेष तौर पर शिरकत की। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाए गए इस शिविर में पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने अपने वार्ड नंबर 8 के निवासियों के साथ मिलकर खुद भी टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed