{"_id":"5ee68c588ebc3e432c0c1499","slug":"corona-created-havoc-in-mohali-district-16-patients-came-positive-in-one-day-mohali-news-pkl3781874186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली जिले में कोरोना ने मचाया कहर, एक दिन में 16 मरीज आए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली जिले में कोरोना ने मचाया कहर, एक दिन में 16 मरीज आए पॉजिटिव
विज्ञापन
मोहाली। जिले में पहले एक बार आने वाले कोरोना के मरीजों पर पूर्ण विराम लगने के बाद फिर से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचा दिया है। जी हां, रविवार को एक ही दिन में एकसाथ 16 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। यह जिले में एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।
बता दें कि यह सभी मरीज वे लोग हैं जो कि मोहाली जिले में दिल्ली, मुंबई और यूूपी से पलायन करके यहां पहुंचे हैं। रविवार को आने वाले कोरोना मरीजों में खरड़, कुराली, लालड़ू, ढकौली और नयागांव के रहने वाले हैं। इन सभी को ज्ञान सागर अस्प्ताल बनूड़ में दाखिल कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 176 पहुंच गई है। जिनमें से एक्टिव मरीज 56 हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 117 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पूरा पालन करें, तभी आप और आपके परिवार वाले इस जानलेवा बीमारी कोरोना से बच सकते हैं। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, अपने हाथों को साबुन से बार बार अच्छी तरह 20 सेकेंड तक जरूर धोएं। तभी इस महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मोहाली जिला पहले एक बार कोरोना मुक्त हो चुका था। लेकिन इंटर स्टेट मूवमेंट और फ्लाइट्स शुरू होने से यह मरीज सामने आए हैं। हालांकि लोगों को दिल्ली और मुंबई कनेक्शन जिले पर भारी पड़ रहा है। अधिकतर लोग जो कोरोना संक्रमित हुए हैं, वह इन दोनों राज्यों से आए थे। इसके अलावा यूपी से आए लोग भी अब कोरोना के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान खरड़ में 19 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। यह 11 जून को दिल्ली से आया था। इसी तरह कुराली में 40 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 11 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई है। यह सभी 11 जून को यूपी से आए थे। कुराली में 16 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव आया है, जो कि मुंबई से लौटा था। जबकि ढकौली में 49 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसी तरह लालडू में 52 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना का शिकार हुआ है। यह 10 जून को दिल्ली से आया था। वहीं, लालड़ूू में ही मुज्जफरपुर से आया 22 वर्षीय युवक और दिल्ली से आया 48 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा डेराबस्सी के एटीएस में रहने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जबकि जनता कॉलोनी नयागांव का 23 वर्षीय युवक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा नयागांव में फ्लू कॉर्नर के माध्यम से सैंपल देने वाली 37 वर्षीय महिला, मुबारिकपुर में 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पीड़ित हुआ है। जबकि डेराबस्सी में दिल्ली से आया युवक और लालड़ू में 32 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय महिला कोरोना के शिकार हुए हैं।