{"_id":"65bad1a2363c8347ba031ef4","slug":"controversial-blogger-bhana-sidhu-sent-to-judicial-custody-by-the-court-mohali-news-c-71-1-mli1004-111041-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विवादित ब्लॉगर भाना सिद्धू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विवादित ब्लॉगर भाना सिद्धू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
मोहाली। इंटरनेट मीडिया के बहुचर्चित और विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू को बुधवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। बता दें कि भाना सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड था। पिछला रिमांड खत्म होने के बाद उसे मंगलवार को पेश किया था। पुलिस ने आज उसके रिमांड की मांग नहीं की। इसके चलते अदालत ने भाना सिद्धू को न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। 14 फरवरी को भाना सिद्धू को दोबारा मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। भाना सिद्धू ने कोर्ट रूम से बाहर आते हुए कहा कि वह चड़दी कला में है और इसी तरह लड़ाई जारी रखेगा।
भाना सिद्धू के वकील गुरप्रीत सिंह खटड़ा ने कहा कि उस पर झूठा केस दर्ज किया गया है। दो महीने पहले दी शिकायत पर अब केस दर्ज किया गया है, क्योंकि वह इमिग्रेशन की आड़ में गलत काम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन वाली लाइन में कुछ गलत लोगों ने सरकार पर दबाव डालकर भाना सिद्धू के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाए हैं जिसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।
दरअसल भाना सिद्धू को लुधियाना में दर्ज एक मामले में अभी जमानत मिली ही थी कि पटियाला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जब रिमांड खत्म हुआ तो मोहाली पुलिस ने एक नए मामले में उसे गिरफ्तार किया है। इस पर पिछले 10 दिन में यह तीसरा मामला दर्ज हुआ था। उस पर मोहाली के एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक को धमकाने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप हैं। इस मामले में भाना सिद्धू के साथी अमना सिद्धू के खिलाफ भी उक्त आरोपों में केस दर्ज किया गया था जो फरार है। यह मामला फेज-1 थाने में संगरूर निवासी किंदरबीर सिंह बिदेशा की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसकी फेज-5 में हाईराइज इमिग्रेशन कंसलटेंट कंपनी है। भाना सिद्धू और अमना सिद्धू को आईपीसी की धारा 294 ( अश्लील कार्य करने), 387 (जबरदस्ती वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मृत्यु या घोर आघात के भय में डालना), 506 (धमकाना) की धाराओं में नामजद किया गया है।