फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Controlled with one kg of opium, remanded for two days

Mohali News: एक किलो अफीम के साथ काबू, दो दिन का मिला रिमांड

Fri, 16 Jun 2023 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 16 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Controlled with one kg of opium, remanded for two days
कुराली। थाना सदर पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से एक किलो अफीम बरामद कर उसे काबू किया है। आरोपी की पहचान सचिन निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना सदर के एएसआई हरभेज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिंघपुरा चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर डर गया और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वह घूम फिरकर अफीम सप्लाई करता था। वह ट्रक चालक और ढाबा चलाने वालों को अफीम सप्लाई करता था। पुलिस ने दोषी को अदालत में पेश किया और यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed