फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Contaminated water coming for a month in Adarsh Nagar of Nayagaon, people upset

नयागांव के आदर्श नगर में एक महीने से आ रहा दूषित पानी, लोग परेशान

Sat, 04 Dec 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming for a month in Adarsh Nagar of Nayagaon, people upset
नयागांव। इलाके के वार्ड नंबर 15 के आदर्श नगर में पिछले एक महीने से पीने का दूषित पानी आ रहा है। इसकी शिकायत इलाका निवासियों की ओर से बार-बार वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। इस पर लोगों ने शुक्रवार को इकट्ठे होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताय कि आदर्श नगर में जो पानी की सप्लाई हो रही है उसमें गंदा पानी मिलकर आ रहा है और बदबू आती है। इससे परेशान लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभाग को दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर शुक्रवार को लोगों ने गुस्से में आकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह विभाग के खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड नंबर-15 के पार्षद कुलबीर सिंह बिष्ट लोगों के बीच पहुंचे और कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। बिजली पानी के सस्ते बिलों का वादा कर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है, यह लोगों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पहुंचे ओलंपिक खिलाड़ी रीना खोखर के पिता
बता दें कि इस इलाके में राष्ट्रीय ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी रीना खोखर का घर भी है। शुक्रवार को विभाग के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन में रीना खोकर के पिता जगपाल सिंह भी पहुंचे और उन्होंने बताया कि अगर इसी प्रकार गंदा पानी आता रहा तो बच्चे बीमार और कमजोर होंगे और अपना भविष्य नहीं बना पाएंगे।

जल्द करवाएंगे समस्या का समाधान
नयागांव के आदर्श नगर इलाके में दूषित पानी की सप्लाई की समस्या के बारे में लोगों का फोन मुझे आया था। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाई गई है। इसका कारण पता चलते ही जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - माइकल, एक्सईएन, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed