फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Construction of service lane between Singhpura and Macdonald Chowk started with police protection

पुलिस प्रोटेक्शन के साथ सिंगपुरा और मैक्डोनाल्ड चौक के बीच सर्विस लेन बनाने का काम शुरू

Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of service lane between Singhpura and Macdonald Chowk started with police protection
जीरकपुर। शहर के बीच से गुजर रहे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को दो फ्लाईओवर बनाने हैं। इनका निर्माण करने से पहले ट्रैफिक चलाने के लिए यहां पर सर्विस लेन बनानी है। यहां पर मैग्नीशिया प्रोजेक्ट से पहले नेशनल हाईवे की सर्विस लेन के साथ एक मार्बल की दुकान है, जो बंद पड़ी है। यहां सर्विस लेन बनाने में यह मार्बल की दुकान आड़े आ रही है। वीरवार को पुलिस प्रोटेक्शन के साथ यहां सर्विस लेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सिंघपुरा चौक और मैक्डोनाल्ड चौक के आगे पैट्रोल पंप के नजदीक दो फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है। यहां दो फ्लाईओवर बनाने का मकसद ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाना है। पब्लिक को साल 2023 में इस प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार के रोड एंड हाईवेज मंत्रालय की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। प्रोजेक्ट के तहत इन दिनों सर्विस लेन के दायरे में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए सर्विस लेन बनाने का काम किया जा रहा है। फ्लाईओवर का फायदा सिर्फ जीरकपुर को ही नहीं बल्कि इसका सीधा फायदा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित होने पर इन तीनों राज्यों के अंदर का ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से हर रोज 40 से 45 हजार व्हीकल गुजरते हैं। करीब डेढ़ से पौने दो किलोमीटर एरिया में बन रह यह प्रोजेक्ट हाईवे के ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक दूर करेगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के ट्रैफिक में रुकावट पैदा न हो इसको लेकर इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सर्विस लेन तैयार की जा रही है। सेंटर एरिया में फ्लाईओवर बनना है। इसलिए हाईवे की दोनों लेन निर्माण के लिए प्लानिंग के तहत बंद कर काम होने के साथ-साथ खोली जाएंगी। अलग-अलग चरणों में अलग-अलग हिस्सों में यह काम होगा ताकि ट्रैफिक में किसी तरह की रुकावट के बिना फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

माया गार्डन मैग्नीशिया के सामने ट्रैफिक लाइट्स लगाने का काम होगा, क्योंकि छत लाइट प्वाइंट की ट्रैफिक लाइट्स बंद की जाएंगी। इसलिए पीआर-7 का ट्रैफिक चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से जोड़ने के लिए मैग्नीशिया मॉल के सामने ट्रैफिक लाइट्स लगाकर यहां से ट्रैफिक को चलाया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों को खास तौर पर राहत मिलेगी। जब वीआईपी रोड पर लोग यू-टर्न लेते हैं तो चंडीगढ़ की ओर जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित होता है। यहां फ्लाईओवर बनने से चंडीगढ़ का ट्रैफिक बिना रुके चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed