फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress party candidate attacked in Panchayat elections, admitted to hospital

Mohali News: पंचायती चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Jul 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress party candidate attacked in Panchayat elections, admitted to hospital
मोहाली। गांव धर्मगढ़ में रविवार को पंचायती चुनाव के दौरान पंच पद का प्रत्याशी झगड़े में घायल हो गया। घायल लखबीर सिंह कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी है। उसको घायल हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है। उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। लखबीर सिंह का आरोप है कि चुनाव के दौरान उस पर आम आदमी पार्टी के सरपंच पद पर खड़े उम्मीदवार कुलविंदर सिंह काला के भाई लाड़ी ने हमला किया है।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि वह दोपहर के समय पोलिंग बूथ के कमरे में ड्यूटी देने वालों के लिए खाना लेकर गया था। जब वह खाना देकर बाहर आ रहा था, तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा और उसके जानकार उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए। दूसरी तरफ विपक्ष पार्टी के लोगों का कहना है कि लखबीर सिंह ने शराब पी रखी थी। वह बिना वजह गालियां दे रहा था।
विज्ञापन

इस कारण झगड़ा हुआ और उनके समर्थकों ने भी उन पर हमला किया है। आईटी सिटी थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed