फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress has fielded Balbir Singh Sidhu and SAD has fielded Parvinder Sohana.

कांग्रेस ने बलबीर सिंह सिद्धू तो शिअद ने परविंदर सोहाना को चुनाव में उतारा

Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress has fielded Balbir Singh Sidhu and SAD has fielded Parvinder Sohana.
मोहाली। विधानसभा हलका मोहाली के चुनावी दंगल में इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। आम आदमी पार्टी (आप) और संयुक्त समाज मोर्चे के बाद आखिर शनिवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक एवं पूर्व सेहतमंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा है, तो शिअद ने पहली बार पैराशूट से उम्मीवार उतारने के बजाय स्थानीय नेता को प्राथमिकता देते हुए पूर्व पार्षद परविदंर सिंह सोहाना को टिकट दिया है। इस बार सभी राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों का कहना है कि हलके की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है। साथ ही उन्हें सेवा का मौका जरूर देगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से शनिवार को दोपहर 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। हलके के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को टिकट दी गई। इससे इलाके के कांग्रेसी नेताओं के चेहरे खुशी से खिल गए। पार्टी के दफ्तर में इसकी खुशी मनाई गई है। सिद्धू को पार्टी की ओर से 5वीं बार टिकट दी गई है। वह लगातार तीन बार मोहाली के विधायक बने हैं। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हलके की पूरी सेवा की है। साथ ही आगे भी इस सेवा को जारी रखेंगे। वहीं, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आखिर इस बार हलके के नेताओं की बात को गंभीरता से लेते हुए पूर्व पार्षद एवं किसान नेता परविंदर सिंह सोहाना को पार्टी की टिकट दी है। हालांकि इससे पहले पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चार बार हलके के नेताओं से बैठक कर उनकी राय जानी थी। इसके बाद इस दिशा में फैसला लिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व मेयर कुलवंत सिंह और किसानों के संयुक्त समाज मोर्चे की ओर से रवनीत सिंह बराड़ को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

कभी एकजुट होकर लड़ी थी निगम पर काबिज होने की जंग
जानकारी के मुताबिक विधायक एवं कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू और पूर्व मेयर एवं आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह 2015 में नगर निगम में एक साथ आकर शिरोमणि अकाली दल को जीती हुई बाजी हरा चुके हैं। दरअसल, 2015 में नगर निगम के चुनाव में अकाली दल और भाजपा ने निगम की 50 सीटों में से 23 सीटें हासिल कर बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन कांग्रेस और कुलवंत के आजाद ग्रुप ने मिलकर उन्हें मेयर नहीं बनाने दिया था। इस दौरान कुलवंत सिंह कांग्रेस के समर्थन से मेयर बने थे। जबकि कांग्रेस के रिशव जैन सीनियर डिप्टी मेयर और निर्दलीय उम्मीदवार मनजीत सिंह सेठी डिप्टी मेयर बने थे। वहीं, पिछले साल हुए नगर निगम के चुनाव से पहले चल रहे किसान आंदोलन की वजह से परविंदर सिंह सोहाना और कुलवंत सिंह ने अकाली दल छोड़ दिया था। साथ ही अपना आजाद ग्रुप बनाकर चुनावी मैदान में उतरे थे। इस दौरान उनका ग्रुप 12 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें हासिल की थीं। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार जीता था। हालांकि चुनाव में अकाली दल और भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। अब तीनों नेताओं में टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन और लोग बने कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित की गई उम्मीदवारों की सूची में मोहाली जिले के रहने वाले तीन और लोगों को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जो कि खरड़ के रहने वाले हैं। उन्हें पार्टी ने चमकौर साहिब से चुनावी दंगल में उतारा है। मोहाली शहर निवासी कुलजीत सिंह नागरा को फतेहगढ़ साहिब और गुरप्रीत सिंह जीपी को बस्सी पठाना से टिकट दी है। दोनों पहले भी उक्त जगह के विधायक हैं। जबकि अभी तक कांग्रेस ने डेराबस्सी और खरड़ से उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इसके अलावा भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed