फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress councilor said will not join BJP, will support the mayor

कांग्रेस पार्षद बोले भाजपा में शामिल नहीं होंगे, मेयर का करेंगे समर्थन

Tue, 07 Jun 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor said will not join BJP, will support the mayor
मोहाली। पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से शहर में नगर निगम की राजनीति गरमाई हुई है। इतना ही नहीं कांग्रेस के पार्षद भी अब तीन गुटों में बंट गए हैं। कांग्रेस के सूबा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में मीटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद जहां मेयर को उनके पद से हटाने की हामी भर रहे हैं। वहीं सेहतमंत्री की अगुवाई में हुई मीटिंग में शामिल हुए पार्षदों का कहना है कि वह भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे। लेकिन मेयर का सहयोग करेंगे। इलाके के विकास में कोई सहयोग नहीं किया जाएगा। जबकि कुछ पार्षद आम आदमी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में रविवार की रात कुराली फार्म हाउस में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मंत्री ने अपने फैसले के बारे में बताया। इस दौरान अधिकतर कांग्रेस पार्षदों की दलील थी कि वह भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे। लेकिन उनका मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को पूरा समर्थन रहेगा।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर और कांग्रेस के सीनियर नेता कुलजीत सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रधान की मीटिंग में जो पार्षद शामिल हुए थे, उनमें से दो पार्षद भी उनके साथ आ गए। इसके अलावा कुछ पार्षद आप के संपर्क में हैं। दूसरी तरफ पता चला है कि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए सात जून को कमिश्नर के ऑफिस में मीटिंग बुलाई थी। यह संदेश भी केवल कांग्रेस के ही 37 पार्षदों को दिया गया है। आजाद ग्रुप और निर्दलीय ग्रुप को संदेश नहीं दिया गया है। हालांकि बाद में इसे रद्द कर दिया गया है। हालांकि कांग्रेसी पार्षदों के ग्रुपों में बंट जाने से मेयर पद बचा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षदों पर अब आप की नजर
कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो जिस हिसाब से हालात बने हुए हैं। उस हिसाब से आम आदमी पार्टी के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। वह हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं कुछ कांग्रेस पार्षद आजाद ग्रुप के संपर्क में भी हैं। विधायक कुलवंत सिंह इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही अब वह पूरी तरह से तालमेल बनाकर चल रहे हैं और पार्टी किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। संगरूर में लोक सभा के उप चुनाव होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

इस तरह के हैं हालत
जानकारी के मुताबिक मौजूूदा समय में मोहाली नगर निगम के 50 वार्ड है। इसके 37 वार्डों पर कांग्रेस के पार्षद हैं। दस पर आजाद ग्रुप, दो पर आम आदमी पार्टी और एक वार्ड पर निर्दलीय पार्षद का कब्जा है। चुनाव में भाजपा और अकाली दल खाता तक नहीं खोल पाए थे। अब मेयर भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed